फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   robbed frome cisf inspector

सीआईएसएफ इंस्पेक्टर से मारपीट, चेन-नगदी लूटी

Tue, 15 Oct 2019 12:07 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
robbed frome cisf inspector
सीआईएसएफ दरोगा पर हमला, चेन व नगदी लूटी
विज्ञापन

सिविल लाइंस में वारदात, नामजद मुकदमा दर्ज
प्रयागराज। सिविल लाइंस में पत्थर गिरिजाघर के पास सीआईएसएफ के दरोगा पर हमला बोलकर सोने की चेन व 9500 नगद लूट लिए गए। भुक्तभोगी की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक को नामजद करते हुए अज्ञात हमलावरों पर भी रिपोर्ट दर्ज की है। अंशू त्रिपाठी पुत्र भगवान त्रिपाठी मुण्डेरा का रहने वाला है। वह सीआईएसएफ में सहायक उप-निरीक्षक के पद पर दिल्ली में तैनात है। कुछ दिनों पहले वह छुट्टी लेेकर घर आया है। दो दिन पहले शाम सात बजे के करीब वह किसी काम से सिविल लाइंस आ रहा था। आरोप है कि अभी वह पत्थर गिरिजाघर के पास ही पहुंचा था कि तभी वहां पहुंचे कुलदीप नाम के युवक ने अपने भाई व 5-6 अन्य अज्ञात युवकों के साथ उसे जबरन रोक लिया और फिर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। बेतहाशा पिटाई करने के बाद वह अधमरा हो गया तो हमलावर भाग निकले। साथ ही उसके गले से 1.5 तोला की चेन, मोबाइल फोन और 9500 नगदी भरा पर्स छीन लिया। खास बात यह है कि घटना सिविल लाइंस थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। भुक्तभोगी ने बताया कि वहां से गुजरे राहगीरों ने लहूलुहान पड़ा देख उसे हनुमान मंदिर के पास स्थित अस्पताल पहुंचाया। इलाज के बाद अगले दिन भुक्तभोगी ने थाने पहुंचकर तहरीर दी जिसके बाद आरोपियोें पर रिपोर्ट दर्ज की गई। मामले में सिविल लाइंस पुलिस का कहना है कि दोनों पक्ष पहले से परिचित हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed