{"_id":"6956dd1d4438e82f920e19df","slug":"road-accident-life-taken-away-on-birthday-allahabad-news-c-257-1-sald1006-119173-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: सड़क हादसा... जन्मदिन पर छिन गई जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: सड़क हादसा... जन्मदिन पर छिन गई जिंदगी
विज्ञापन
नए साल का पहला ही दिन घूरपुर के बगबना निवासी किसान के घर मातम लेकर चला आया। बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे नए साल पर जन्मदिन मनाने जा रहे किसान के बेटे को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
इसके बाद आक्रोशित लोगों ने रीवा राजमार्ग को जाम कर दिया। साथ ही पुलिस पर सीसीटीवी कैमरा और स्ट्रीट लाइट बंदकर वसूली करने का आरोप लगाया। वहीं, परिजनों को समझाने के लिए एसीपी कौंधियारा मौके पर पहुंचे। ढाई घंटे के बाद परिजनों ने हाईवे को खाली किया।
थाना घूरपुर के बगबना गांव निवासी बृजेश प्रजापति किसान हैं और मिट्टी के बर्तन बनाते हैं। उनके तीन बेटों में सबसे छोटा दिनेश प्रजापति (19) इरादतगंज स्थित एक बाइक एजेंसी में काम करता था। नए साल की पहली तारीख यानि बृहस्पतिवार को उसका जन्मदिन था। वह एजेंसी से छुट्टी लेकर दोस्तों के साथ पार्टी करने के लिए गांव जा रहा था।
विज्ञापन
वह जैसे ही एजेंसी से सड़क पार कर दूसरी तरफ पहुंचा शहर की ओर से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी की वह सड़क पर दूर जा गिरा और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों को बिलखता देख लोग आक्रोशित हो गए और रीवा राजमार्ग जाम कर दिया।
वनवे होने के कारण राजमार्ग पर दोनों तरफ दो किलोमीटर तक जाम लग गया। आक्रोशित भीड़ पीड़ित परिवार वालों को मुआवजा देने की बात करते रहे। उन्हें समझाने के लिए एसीपी कौंधियारा पहुंचे। काफी मान-मनौव्वल के बाद घूरपुर पुलिस ने स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी कैमरा चालू कराने और मुआवजे के लिए विधिक कार्रवाई का आश्वासन दिया। डेढ़ घंटे बाद परिजन घटनास्थल से शव लेकर चौराहे पर पहुंचे। इसी बीच लोगों ने चौराहे पर शव को दोबारा रखकर जाम लगा दिया। अफसर के समझाने पर वह माने।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
एंबुलेंस के लिए खोला रास्ता
दिनेश की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। इसी बीच जाम में एक एंबुलेंस फंस गई। ग्रामीणों ने एंबुलेंस को निकलने का रास्ता दिया। वहीं, जाम के दौरान घूरपुर थाने में तैनात एक दरोगा ने सख्ती दिखाते हुए जाम खुलवाने का प्रयास किया। इस पर लोग आक्रोशित हो गए और दरोगा को दौड़ लिया। पुलिस ने किसी तरह स्थिति को संभाला।
बोले अफसर
परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है। इसके बाद उन्होंने शव को राजमार्ग से हटाया। पुलिस पर सीसीटीवी कैमरा और स्ट्रीट लाइट बंद कर वसूली के आरोपों की जांच होगी। दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। अब्दुस सलाम खान, एसीपी कौंधियारा।