फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RO ARO result difficult this year

आरओ/एआरओ का रिजल्ट इस साल मुश्किल

Tue, 10 Dec 2019 02:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 02:30 AM IST
विज्ञापन
RO  ARO result difficult this year
प्रयागराज। समीक्षा अधिकारी (आरओ)/सहायक समीक्षा अधिकारी (एआरओ)-2017 का अंतिम चयन परिणाम इस साल आ पाना मुश्किल है। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एआरओ भर्ती के लिए टाइट टेस्ट की तिथि अब तक घोषित नहीं की है। अगर दिसंबर में टेस्ट होता भी है तो अंतिम चयन परिणाम जनवरी तक ही आ सकेगा। आरओ/एआरओ भर्ती के पहले बार टंकण परीक्षा कंप्यूटर पर होनी है।
विज्ञापन

दो माह पूर्व आयोग ने जब इस व्यवस्था को लागू किया था तो अभ्यर्थियों ने इसका विरोध किया, लेकिन आयोग अपना निर्णय बदलने के लिए तैयार नहीं हुआ। इसके बाद अभ्यर्थियों ने कंप्यूटर पर टाइप के अभ्यास के लिए आयोग से समय मांगा और आयोग इसके लिए तैयार हो गया। आयोग की ओर से कहा गया था कि अक्तूबर के बाद टाइप टेस्ट की तिथि घोषित की जाएगी, लेकिन अब तक परीक्षा का कार्यक्रम जारी नहीं हुआ।
विज्ञापन

आरओ/एआरओ के 809 पदों पर भर्ती होनी है। प्रारंभिक परीक्षा आठ अप्रैल 2018 को आयोजित की गई थी, जबकि मुख्य परीक्षा इस साल फरवरी में आयोजित की गई। नौ माह बीत चुके हैं और टाइप टेस्ट न होने के कारण परीक्षा का अंतिम चयन परिणाम फंसा हुआ है। अब तक एआरओ भर्ती के लिए टाइप टेस्ट नहीं होता, तब तक आरओ का भी अंतिम चयन परिणाम घोषित नहीं होगा। आयोग ने टाइप टेस्ट की तिथि अब तक घोषित नहीं की है। ऐसे में अंतिम चयन परिणाम अब अगले साल आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed