फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   RL Hangalu

लगातार विवादों में रहे हैं कुलपति प्रोफेसर हांगलू

Fri, 10 Feb 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद।
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद। Updated Fri, 10 Feb 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
RL Hangalu
इलाहाबाद विश्वविद्यालय 7 - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
कुलपति के खिलाफ नाराजगी की शुरुआत विवादित बयानबाजी से हुई। सार्वजनिक मंच तक पर उन्होंने कई अध्यापकों पर व्यक्तिगत आरोप लगाए। इसके बाद पुनर्नियुक्ति की व्यवस्था खत्म करने, अध्यापकों को सत्र लाभ नहीं दिए जाने समेत कई फैसलों ने शिक्षकों के बड़े वर्ग को उनके खिलाफ खड़ा कर दिया है। कुलपति से मिलने जाने वालों के मोबाइल रखवाने और इंतजार कराने समेत कई ऐसे व्यवहारिक पहलू भी हैं, जिससे अध्यापकों में नाराजगी है। इतना ही नहीं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ तथा कई भाजपा नेताओं में उनके खिलाफ नाराजगी है।
विज्ञापन


इन विवादों के बीच प्रवेश परीक्षा में ऑफलाइन का विकल्प दिए जाने, परीक्षा में धांधली के विरोध में छात्रों के आंदोलन तथा उनके निष्कासन की गूंज संसद तक में सुनाई दी। अध्यापकों तथा छात्र नेताओं की शिकायतों की बाबत राष्ट्रपति ने उनसे जवाब भी मांगा है। इसके मद्देनजर कुलपति पर इस कदर दबाव बना कि एक बारगी तो उनके इस्तीफे की चर्चा होने लगी।
विज्ञापन

गौर करने वाली बात यह भी है कि चौतरफा दबाव बनने के बाद कुलपति को प्रवेश परीक्षा में ऑफलाइन का विकल्प दिए जाने, छात्रों का निष्कासन तथा निलंबन वापस लेने, सत्र लाभ की व्यवस्था फिर से बहाल करने समेत कई बिंदुओं पर पुराने फैसले बदलने पड़े। इसके अलावा हाईकोर्ट के कई फैसले भी विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सोमवार को परिसर खुलने पर एक बार फिर बड़े आंदोलन के साथ स्थिति बिगड़ने की आशंका है। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक अवकाश रहेगा तो शुक्रवार को माघी पूूर्णिमा की छुट्टी रहेगी। इस तरह से अब सोमवार को विश्वविद्यालय खुलेगा। उस दिन कुलपति के भी परिसर में होने की उम्मीद है। ऐसे में सोमवार को बवाल की आशंका है।


‘विश्वविद्यालय की पूरी घटना की रिपोर्ट मांगी गई है। इस रिपोर्ट से राष्ट्रपति और एमएचआरडी मंत्री से अवगत कराया जाएगा। प्रोफेसर हांगलू के खिलाफ पूर्व में भी शिकायत हुई है। छात्रों पर लाठीचार्ज, आत्मदाह की मंत्रालय के स्तर पर भी जांच कराई जाएगी।’
महेंद्रनाथ पांडेय, केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed