{"_id":"686e4a9a08a611582908a6cf","slug":"rising-water-level-of-ganga-and-yamuna-raised-concerns-water-reached-closer-to-settlements-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई चिंता, बस्तियों के और करीब पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई चिंता, बस्तियों के और करीब पहुंचा पानी
Wed, 09 Jul 2025 04:25 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 09 Jul 2025 04:25 PM IST
सार
गंगा और यमुना नदी के जलस्तर में तेज बढ़ोतरी से कछारी इलाकों में बसे लोगों की चिंता बढ़ गई है। यमुना के अलावा गंगा के किनारे बसीं बस्तियों के भी और नजदीक पानी पहुंच गया है।
विज्ञापन
गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद अपने सामान समेटकर सुरक्षित स्थान की ओर जाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गंगा और यमुना नदी के जलस्तर में तेज बढ़ोतरी से कछारी इलाकों में बसे लोगों की चिंता बढ़ गई है। यमुना के अलावा गंगा के किनारे बसीं बस्तियों के भी और नजदीक पानी पहुंच गया है। मुश्किल यह है कि यमुना के जलस्तर में देर शाम तक भी आठ सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ोतरी जारी रही।
विज्ञापन
सोमवार सुबह आठ बजे से मंगलवार सुबह आठ बजे के बीच यमुना का जलस्तर 111 सेमी बढ़ गया। इसके कारण संगम के बाद छतनाग में भी जलस्तर में 95 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे झूंसी तक कछारी इलाके में काफी दूर तक पानी फैल गया।
विज्ञापन
सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के अनुसार देर शाम को भी यमुना नदी के जलस्तर में प्रतिघंटा आठ सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, गंगा नदी में फाफामऊ में 0.25 सेमी प्रतिघंटे की दर से जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन