{"_id":"63adccbbe4cd4a6f495a0e35","slug":"report-against-chest-manager-for-sending-fake-notes-to-rbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : आरबीआई में जाली नोट भेजने पर चेस्ट प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : आरबीआई में जाली नोट भेजने पर चेस्ट प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट
Thu, 29 Dec 2022 10:52 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 29 Dec 2022 10:52 PM IST
सार
रिजर्व बैंक आफ इंडिया में जाली नोट भेजने पर पंजाब नेशनल बैंक के चेस्ट प्रबंधक के खिलाफ कीडगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरबीआई अधिकारी की तहरीर पर 28 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रिजर्व बैंक आफ इंडिया में जाली नोट भेजने पर पंजाब नेशनल बैंक के चेस्ट प्रबंधक के खिलाफ कीडगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरबीआई अधिकारी की तहरीर पर 28 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। बैंक की कीडगंज शाखा में इस बात को लेकर हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
आरबीआई के दावा निर्गम विभाग के प्रबंधक प्रणीत पिंजर्ला ने पुलिस कमिश्नर के माध्यम से कीडगंज थाने में तहरीर दी थी। बताया गया था कि नवंबर महीने में पंजाब नेशनल बैंक की कीडगंज शाखा से जो रकम भेजी गई थी उसमें पांच पांच सौ के कुछ जाली नोट भी थे। प्रणीत की तहरीर पर पंजाब नेशनल बैंक के चेस्ट प्रबंधक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। इंस्पेक्टर कीडगंज राममूर्ति यादव ने बताया कि आईपीसी की धारा 489 बी और सी के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन