फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Replaced route of many trains in Prayag and Allahabad City

प्रयाग और इलाहाबाद सिटी की कई ट्रेनों का बदला गया रूट

Sun, 21 Jul 2019 02:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Replaced route of many trains in Prayag and Allahabad City
Replaced route of many trains in Prayag and Allahabad City
कुछ दिन छिवकी से पकड़नी होंगी जंक्शन व प्रयाग की ट्रेनें
विज्ञापन

0 जंक्शन-प्रयाग के बीच दोहरीकरण केे लिए रेलवे कर रहा नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य
0 तीन दिन इलाहाबाद सिटी से कानपुर तक निरस्त रहेगी चौरीचौरा एक्सप्रेस
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। इलाहाबाद सिटी और प्रयाग जंक्शन के रास्ते इलाहाबाद जंक्शन जाने वाली तमाम ट्रेनें अगले कुछ दिन इलाहाबाद छिवकी से पकड़नी होगी। क्योंकि जंक्शन से प्रयाग रेलवे स्टेशन तक दोहरीकरण कार्य के मद्देनजर अब संबंधित रूट पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाना है। इस वजह से प्रयाग और इलाहाबाद सिटी (रामबाग) के रास्ते इलाहाबाद जंक्शन आने वाली कई ट्रेनों का रूट बदला जा रहा है। यह व्यवस्था 22 जुलाई से लेकर सात अगस्त तक रहेगी। इस अवधि में अलग-अलग तिथियों में चार ट्रेनें निरस्त भी रहेंगी।

नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते मंडुवाडीह-जबलपुर एक्सप्रेस तीन अगस्त, जबलपुर-मंडुवाडीह एक्सप्रेस चार अगस्त, लोकमान्य तिलक-आजमगढ़ एक्सप्रेस 31 जुलाई और आजमगढ़-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस दो अगस्त को निरस्त रहेगी। इसी तरह गोरखपुर से कानपुर जाने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस 30, 31 जुलाई एवं तीन अगस्त को इलाहाबाद सिटी से कानपुर के बीच निरस्त रहेगी। वापसी में यही गाड़ी 31 जुलाई, एक अगस्त एवं चार अगस्त को कानपुर से इलाहाबाद सिटी तक नहीं चलेगी। उधर रेलवे ने नॉन इंटरलॉकिंग की वजह से जिन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया है उसमें से 15 ट्रेनें प्रयाग से इलाहाबाद जंक्शन एवं 12 ट्रेनें इलाहाबाद सिटी से जंक्शन की ओर आने वाली हैं। इन सभी 25 ट्रेनों में सफर करने के लिए यात्रियों को इलाहाबाद छिवकी रेलवे स्टेशन जाना होगा। इन सभी ट्रेनों का छिवकी में दो मिनट का ठहराव होगा।
विज्ञापन

प्रयाग से जंक्शन आने वाली ये ट्रेनें इन तिथियों में मिलेंगी छिवकी से
यशवंतपुर-लखनऊ 22, 29 जुलाई, पांच अगस्त
दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 28, 29 एवं 30 जुलाई
रांची-लोकमान्य तिलक 31 जुलाई
लोकमान्य तिलक-रांची तीन अगस्त
छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस 31 जुलाई, एक अगस्त
एलटीटी-वाराणसी कामायनी एक्स. 30, 31 जुलाई, 04, 05, 06 अगस्त
वाराणसी-एलटीटी कामायनी एक्स. 31 जुलाई, 01, 05, 06, 07 अगस्त
एलटीटी-गोरखपुर गोदान एक्सप्रेस 31 जुलाई, 02, 04, 05 अगस्त
एलटीटी-छपरा पवन एक्सप्रेस 30 जुलाई, 01, 03, 06 अगस्त
गोरखपुर-एलटीटी गोदान एक्सप्रेस 31 जुलाई, 02, 04, 06, 07 अगस्त
छपरा-एलटीटी पवन एक्सप्रेस 01, 03, 05 अगस्त
एलटीटी- गोरखपुर काशी एक्स. 31 जुलाई
गोरखपुर-एलटीटी काशी एक्स. 31 जुलाई
000000000000000000000000
इलाहाबाद सिटी से जंक्शन आने वाली ये ट्रेनें इन तिथियों में मिलेंगी छिवकी से
पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस 01 अगस्त
पुणे-मंडुवाडीह ज्ञानगंगा एक्स. 05 अगस्त
एलटीटी-रक्सौल एक्सप्रेस 30 जुलाई
पुणे-दरभंगा एक्सप्रेस 31 जुलाई, 06 अगस्त
गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस 03 अगस्त
मंडुवाडीह-पुणे ज्ञानसंगा एक्स. 31 जुलाई, 07 अगस्त
रक्सौल-एलटीटी एक्सप्रेस 03 अगस्त
दरभंगा-पुणे एक्सप्रेस 02 अगस्त
सिकंदराबाद-दानापुर एक्स. 30, 31 जुलाई
दानापुर-सिकंदारबाद एक्स. 31 जुलाई, 01 अगस्त
सीतामढ़ी-आनंद विहार लिच्छवी एक्स. 31 जुलाई, 01 अगस्त
आनंद विहार-सीतामढ़ी लिच्छवी एक्स. 30, 31 जुलाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed