फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   removed Tejas coach from Vande Bharat Train T-18 coach in train from tomorrow

वंदे भारत से हटेंगे तेजस के कोच, कल से ट्रेन में टी-18 कोच

Thu, 01 Apr 2021 12:23 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 01 Apr 2021 12:23 AM IST
विज्ञापन
removed Tejas coach from Vande Bharat Train T-18 coach in train from tomorrow
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस एक बार फिर से टी-18 रैक से लैस हो जाएगी। शुक्रवार दो अप्रैल से ट्रेन में तेजस की जगह टी-18 के कोच लग जाएंगे। वंदे भारत में एक बार फिर से टी-18 रैक लगने के बाद उसका किराया भी बढ़ जाएगा। अभी तेजस एक्सप्रेस के रूप में प्रयागराज से नई दिल्ली के बीच चेयरकार का किराया 1110 है, लेकिन दो अप्रैल से टी-18 रैक लगने के बाद यह किराया बढ़कर 1280 रुपये हो जाएगा। 
विज्ञापन


दरअसल, देश में निर्मित पहली सेमी हाईस्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में टी-18 रैक का इस्तेमाल किया जाता है। प्रयागराज में लगे कुंभ मेले के दौरान इस ट्रेन की शुरुआत होने के बाद टी-18 रैक को अब तक एक बार भी मेंटेनेंस के लिए नहीं भेजा गया है। इस वजह से फरवरी 2021 में टी-18 रैक को ओवरहॉलिंग के लिए फैक्टरी में भेजा गया। इस दौरान ट्रेन में 16 फरवरी से तेजस एक्सप्रेस के कोच लगा दिए गए।
विज्ञापन


तेजस के कोच लगने के बाद इसके किराये में भी थोड़ी कमी आई। अब वंदे भारत के टी-18 कोच मेंटेनेंस के बाद तैयार कर लिए गए हैं। इसलिए रेलवे द्वारा दो अप्रैल से वंदे भारत में तेजस की जगह टी-18 रैक ही लग जाएंगे। बुधवार को प्रयागराज से गुजरी वंदे भारत में आखिरी बार तेजस के रैक लगाए गए। उत्तर मध्य रेलवे के  जनसंपर्क अधिकारी डा. अमित मालवीय ने बताया कि 16 फरवरी से लेकर 31 मार्च तक के लिए ही वंदे भारत में तेजस के कोच लगाए गए थे, लेकिन अब सप्ताह में पांच दिन चलने वाली तेजस एक्सप्रेस में टी-18 रैक लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed