{"_id":"60e48b207eefa448f148aab5","slug":"relief-partial-opd-will-start-in-bailey-hospital-from-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: बेली अस्पताल में कल से शुरू होगी आंशिक ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत: बेली अस्पताल में कल से शुरू होगी आंशिक ओपीडी
Tue, 06 Jul 2021 10:26 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:26 PM IST
सार
- मरीजों की परेशानियों को ध्यान रखते हुए चिकित्सालय प्रशासन ने लिया निर्णय
विज्ञापन
ओपीडी के लिए पहुंचे मरीज। (प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक तरफ कोरोना के मरीजों की संख्या घट रही है, तो दूसरी तरफ सामान्य मरीजों के लिए चिकित्सा सुविधाएं लगातार बढ़ाई जा रहीं हैं। बृहस्पतिवार से बेली अस्पताल में आंशिक ओपीडी शुरू हो रही है। इसमें गंभीर हालत में आने वाले मरीजों को भर्ती किया जाएगा। साथ ही अति आवश्यक पड़ने पर मरीजों की सर्जरी की जाएगी।
विज्ञापन
बेली अस्पताल की ओपीडी और इमरजेंसी सेवाएं एक अप्रैल से पूरी तरह से बंद कर दी गई थीं। यहां केवल कोविड मरीजों का उपचार चल रहा था। लेकिन, अब संक्रमण घट गया है तो कोविड के मरीज भी बहुत ही कम रह गए हैं। बेली अस्पताल जून में ही कोविड मरीजों से खाली हो चुका है। कोविड के मरीज अब केवल स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय में रह गए हैं।
विज्ञापन
बेली अस्पताल में सामान्य दिनों में तकरीबन दो हजार से अधिक मरीज उपचार कराने पहुंचते थे। अस्पताल बंद होने से तेलियरगंज, बेली गांव, जार्जटाउन, कटरा, कर्नलगंज, मम्फोडगंज, म्योराबाद, राजापुर, अशोक नगर, सिविल लाइंस, अल्लापुर, दारागंज, फाफामऊ सहित आसपास के इलाकों के मरीजों की परेशानी बढ़ गई। बेली अस्पताल की सीएमएस डॉ. किरण मलिक ने बताया कि मरीजों की परेशानियों को देखते हुए विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर आंशिक ओपीडी को आठ जुलाई से शुरू किया जा रहा है। ओपीडी के साथ इमरजेंसी में भी मरीज देखे जाएंगे। सौ से अधिक मरीजों को भर्ती नहीं किया जाएगा। ओपीडी सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगी। जबकि, इमरजेंसी सेवा 24 घंटे बहाल रहेगी।
विज्ञापन