{"_id":"5a8dd1ff4f1c1bb3208ba98e","slug":"regular-office-work-stalled-for-the-second-consecutive-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजिस्ट्री कार्यालय में लगातार दूसरे दिन काम ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजिस्ट्री कार्यालय में लगातार दूसरे दिन काम ठप
अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की ओर से बिना ले आउट प्लान के जमीन की रजिस्ट्री पर रोक के बाद लगातार दूसरे दिन उप निबंधक कार्यालय में रजिस्ट्री का काम ठप रहा। दूसरे रजिस्ट्री कार्यालय में पूरी तरह से तालाबंदी रही। रजिस्ट्री का काम बंद रहने से जिला अधिवक्ता संघ का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी सुहास एलवाई से मिला। उन्होंने रजिस्ट्री नहीं होने से हो रही परेशानी के बारे में अवगत कराया।
अधिवक्ता संघ से जिलाधिकारी स्पष्ट किया कि यह आदेश झलवा क्षेत्र के लिए जारी किया गया है जबकि एडीएम वित्त एवं राजस्व की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 143 के तहत जमीन का ले आउट प्लान पास होने के बाद ही रजिस्ट्री की जाएगी। इस संबध में उपनिबंधक सदर प्रथम ने बताया कि आदेश के बाद रजिस्ट्री में बाधा आई है। रजिस्ट्री विभाग की ओर से मंडलायुक्त को कार्यालय में तालाबंदी की खबर की सूचना दे दी गई है।
लगातार दूसरे दिन रजिस्ट्री का काम ठप रहने से दूर-दराज से उप निबंधक कार्यालय पहुंचे लोग निराश होकर वापस लौटे। बिना ले आउट प्लान के रजिस्ट्री नहीं करने का आदेश स्मार्ट सिटी एवं कुंभ की तैयारी के मद्देनजर एडीए के प्रस्तव पर किया गया है। एडीए में तीन जनवरी को मंडलायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला किया गया था।