फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Recruitments are waiting for the new chairman of the Education Service Selection Commission

Prayagraj : शिक्षा सेवा चयन आयोग के नए अध्यक्ष के इंतजार में हैं भर्तियां, आवेदन की प्रक्रिया हो चुकी है पूरी

Sun, 26 Oct 2025 04:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Oct 2025 04:28 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की कई भर्तियों को नए अध्यक्ष का इंतजार है। एक सप्ताह में नए अध्यक्ष की नियुक्ति की उम्मीद है। आयोग में तो यह भी चर्चा है कि बुधवार को नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जा सकती है।

विज्ञापन
Recruitments are waiting for the new chairman of the Education Service Selection Commission
यूपी शिक्षा सेवा चयन आयोग, UPESSC - फोटो : X(@upesscprayagraj)

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की कई भर्तियों को नए अध्यक्ष का इंतजार है। एक सप्ताह में नए अध्यक्ष की नियुक्ति की उम्मीद है। आयोग में तो यह भी चर्चा है कि बुधवार को नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जा सकती है। इसके बाद आयोग की प्रक्रियागत भर्तियों का भविष्य तय हो पाएगा। प्रो.कीर्ति पांडेय ने पिछले महीने की 22 तारीख को अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इससे बने गतिरोध के बाद विज्ञापन संख्या 51 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 1310 पदों का साक्षात्कार तय तारीख से एक दिन पहले स्थगित कर दिया गया। इसके अलावा 15 व 16 अक्तूबर को प्रस्तावित प्रवक्ता भर्ती परीक्षा भी स्थगित कर दी गई।

विज्ञापन


आयोग की ओर से जनवरी में शिक्षक पात्रता परीक्षा एवं टीजीटी भी प्रस्तावित है। ऐसे में भर्तियों एवं परीक्षाओं का भविष्य आयोग के नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर निर्भर है। नए अध्यक्ष के लिए 21 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए थे। इस पद के लिए पूर्व कुलपतियों के अलावा कई प्रशासनिक अफसरों के भी आवेदन आने की बात कही जा रही है। इस दौड़ में एक अफसर का नाम सबसे आगे होने की भी चर्चा है। आयोग में इस बात की चर्चा है कि बुधवार को नए अध्यक्ष आ सकते हैं।

विज्ञापन

जनवरी में ही टीईटी कराने की तैयारी

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से पूर्व प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत जनवरी में ही शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) कराने की तैयारी है। प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए टीईटी क्वालिफाई करना अनिवार्य है। इसके अलावा बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में नियुक्त शिक्षकों के लिए भी यह अनिवार्य कर दिया गया है। इसलिए शिक्षकों एवं प्रतियोगियों को टीईटी का इंतजार है। ऐसे में प्रो.कीर्ति पांडेय के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद बने गतिरोध से प्रतियोगियों में निराशा की स्थिति है।

अध्यक्ष का पद खाली होने की वजह से टीईटी के भी स्थगित होने की आशंका बन गई है। हालांकि, आयोग के अफसरों का कहना है कि तय तारीख पर ही टीईटी कराने की पूरी तैयारी है। बशर्ते कि नए अध्यक्ष की तैनाती जल्द हो जाए। सचिव मनोज कुमार का कहना है कि टीईटी के लिए अभी पर्याप्त समय है। इसके लिए प्रशासनिक तैयारी जारी है। आयोग का आदेश हुआ तो विज्ञापन जारी करने संग आवेदन समेत अन्य प्रक्रिया पूरी करके जनवरी में शिक्षक पात्रता परीक्षा कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed