फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Recruitment will be done on 356 posts of Assistant Professor

सरकारी नौकरी : असिस्टेंट प्रोफेसर के 356 पदों पर होगी भर्ती, यूपीपीएससी को भेजा गया अधियाचन

Fri, 17 Nov 2023 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Nov 2023 02:10 AM IST
सार

उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से अब तक 356 पदों का अधियाचन यूपीपीएससी को भेजा जा चुका है। बाकी 387 पदों को लेकर कुछ आपत्तियां हैं, जिनके बारे में निदेशालय से जानकारी मांगी गई है। निदेशालय की ओर से जवाब भेजे जाने के बार इन पदों पर भर्ती का रास्ता भी साफ हो जाएगा।

विज्ञापन
Recruitment will be done on 356 posts of Assistant Professor
UPPSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 743 पद खाली पड़े हैं। इनमें से 356 पदों पर भर्ती के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) को अधियाचन भेजा चुका है। बाकी पदों का अधियाचन भेजने की प्रक्रिया चल रही है। दरअसल, उच्च शिक्षा निदेशालय राजकीय महाविद्यालयों में रिक्त पदों की गणना करके शासन को अधियाचन भेजता है। अधियाचन स्वीकृत होने के बाद यूपीपीएससी को भेजा जाता है और आयोग भर्ती का विज्ञापन जारी करता है। प्रदेश भर में 171 राजकीय महाविद्यालय हैं और इनमें रिक्त पदों की गणना का काम चल रहा है। इन महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 743 पद रिक्त पड़े हैं।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से अब तक 356 पदों का अधियाचन यूपीपीएससी को भेजा जा चुका है। बाकी 387 पदों को लेकर कुछ आपत्तियां हैं, जिनके बारे में निदेशालय से जानकारी मांगी गई है। निदेशालय की ओर से जवाब भेजे जाने के बार इन पदों पर भर्ती का रास्ता भी साफ हो जाएगा। बड़ी संख्या में पद रिक्त होने के कारण महाविद्यालयों में अकादमिक गतिविधियां प्रभावित हो रहीं हैं।
विज्ञापन


ऐसे में आयोग जल्द ही रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर सकता है। राजकीय महाविद्यालयों में दो साल पहले 19 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 128 पदों पर भर्ती निकली थी, जिसके चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति भी मिल चुकी है। उच्च शिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक शैलेंद्र तिवारी ने बताया कि मानव संपदा पोर्टल पर काम चल रहा है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी करते हुए दूसरा अधियाचन भी भेज दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed