{"_id":"5e52c7df8ebc3ef3f93116f7","slug":"recruitment-stuck-waiting-to-get-instructions-from-the-government-allahabad-news-ald269314183","type":"story","status":"publish","title_hn":"शासन से निर्देश मिलने के इंतजार में अटकी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शासन से निर्देश मिलने के इंतजार में अटकी भर्ती
विज्ञापन
Recruitment stuck waiting to get instructions from the government
डेढ़ साल से भर्ती को लेकर नहीं लिया जा सका निर्णय
अशासकीय कॉलेजों मे असिस्टेंट प्रोफेसर के 3900 पद खाली
प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 3900 पदों पर भर्ती फंसी हुई है। रिक्त पदों की सूची शासन को भेजी जा चुकी है लेकिन, वहां से भर्ती को लेकर अब तक कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। ऐसे में पदों का अधियाचन भेजने की प्रक्रिया भी अटक गई है और जब तक अधियाचन नहीं भेजा जाता, तब तक रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी नहीं होगा।
अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए डेढ़ साल पहले उच्च शिक्षा निदेशालय ने उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को 534 पदों का अधियाचन भेजा था लेकिन भर्ती के लिए विज्ञापन जारी होने से पहले अधियाचन वापस ले लिया गया था। निदेशालय की ओर से कहा गया था कि आरक्षण की नए सिरे से समीक्षा के बाद अधियाचन दोबारा भेजा जाएगा। इस कार्य को पूरा करने में महीनों बीत। इसके बाद अधियाचन तैयार हुआ तो शासन से निर्देश आ गया कि दस फीसदी गरीब सवर्ण आरक्षण के तहत अधियाचन तैयार किया जाएगा।
शासन से निर्देश मिलने पर नया अधियाचन तैयार किया गया तो इसके बाद शासन से फिर एक निर्देश आया कि असिस्टेंट प्रोफेसर के सभी रिक्त पदों का सत्यापन करा लिया जाए। इसके लिए प्रत्येक जिले में डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कमेटी बनाई गई। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अशासकीय कॉलेजों में 3900 रिक्त पदों की सूची तैयारी की गई। उच्च शिक्षा निदेशालय ने अब यह सूची शासन को भेजी है। शासन से कोई निर्देश मिलने के बाद ही निदेशालय की ओर से भर्ती के लिए पदों का आधियाच उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
इसमें भी नया पेच फंस गया है। अब यह तय नहीं हो पा रहा है कि यह भर्ती पूर्व की भांति उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग कराएगा या गठित होने जा रहे नए आयोग को यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। उधर, अभ्यर्थी मांग कर रहे हैं कि जब तक नए आयोग का गठन नहीं हो जाता, तब तक कम से कम दस फीसदी पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करा दी जाए और उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग से भर्ती की प्रक्रिया पूरी करा ली जाए। फिलहाल इस मामले में अब निदेशालय को शासन से दिशा निर्देश मिलने का इंतजार है।