{"_id":"6a42d91a429ff9388d01c64c","slug":"recruitment-for-6557-technician-posts-in-the-railways-online-applications-start-today-allahabad-news-c-3-1-ald1024-917398-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरआरबी : रेलवे में तकनीशियन के 6557 पदों पर भर्ती, आज से होगा ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरआरबी : रेलवे में तकनीशियन के 6557 पदों पर भर्ती, आज से होगा ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे में तकनीशियन बनने की राह देख रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने तकनीशियन के 6,557 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत तकनीशियन ग्रेड-वन (सिग्नल) के 323 और तकनीशियन ग्रेड-थ्री के विभिन्न श्रेणियों के कुल 6,234 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार 30 जून से 29 जुलाई तक आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस भर्ती में आरआरबी प्रयागराज के अंतर्गत करीब 200 पद शामिल हैं। इसमें इंजीनियरिंग विभाग में सबसे अधिक 60 से ज्यादा पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके अलावा मैकेनिकल, सिग्नल व टेलीकॉम, इलेक्ट्रिकल और स्टोर विभाग में भी नियुक्तियां की जाएंगी।
तकनीशियन ग्रेड-वन (सिग्नल) के लिए वेतन स्तर-पांच के तहत प्रारंभिक मूल वेतन 29,200 रुपये तय किया गया है। इसके लिए आयु सीमा 18 से 33 वर्ष निर्धारित है। वहीं, तकनीशियन ग्रेड-थ्री के लिए वेतन स्तर-दो के तहत प्रारंभिक मूल वेतन 19,900 रुपये होगा और आवेदक की उम्र 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना एक जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी, जबकि आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी।