फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Record breaking heat continues to wreak havoc, fire rains from the sky, mercury reaches sky high

Temperature : रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का कहर जारी, आसमान से बरसी आग, पारा सातवें आसमान पर

Mon, 20 May 2024 12:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 May 2024 12:15 PM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाता है, तो हीट वेव का खतरा बढ़ जाता है। हीट वेव का खतरा हर वर्ग के लोगों को रहता है। मगर इनमें सबसे ज्यादा परेशानी मधुमेह के मरीजों को होती है, क्योंकि अत्यधिक गर्मी से मधुमेह के मरीजों का शुगर लेवल बढ़ जाता है, जिसे नियंत्रित करने में काफी मुश्किल होती है।

विज्ञापन
Record breaking heat continues to wreak havoc, fire rains from the sky, mercury reaches sky high
भीषण गर्मी के चलते कुछ इस तरह निकले लोग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

चिलचिलाती धूप और रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का कहर जारी है। इसकी वजह से लगातार तीसरे दिन प्रयागराज का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना रहा। रात में भी तापमान में कोई खास गिरावट नहीं देखी गई। इससे रात का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहा। 

विज्ञापन


इससे लोगों को रात में भी गर्मी का एहसास होने लगा है। वहीं सोमवार को सुबह से ही गर्मी ने अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया था, जिसकी वजह से सड़क भट्ठी की तरह तपी तो गर्मी से कई लोगों को सिर चकराने, उल्टी, दस्त व सर्दी, जुकाम, बुखार की भी समस्या हुई।

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जाता है, तो हीट वेव का खतरा बढ़ जाता है। हीट वेव का खतरा हर वर्ग के लोगों को रहता है। मगर इनमें सबसे ज्यादा परेशानी मधुमेह के मरीजों को होती है, क्योंकि अत्यधिक गर्मी से मधुमेह के मरीजों का शुगर लेवल बढ़ जाता है, जिसे नियंत्रित करने में काफी मुश्किल होती है।

इससे हीट वेव का खतरा बढ़ जाता है। मधुमेह के मरीजों के लिए गर्मियों में डिहाइड्रेशन सबसे बड़ा खतरा है। डायबिटीज के मरीजों को गर्मियों में हाईड्रेशन को बेहतर रखना चाहिए। ऐसे में गर्मी के दिनों में घर से बाहर निकलते समय अपने साथ पानी की बोतल जरूर रखें और थोड़ी-थोड़ी देर में पीते रहें। फिलहाल मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस पूरे हफ्ते हीट वेव का खतरा है। तापमान में वृद्धि होगी और लू चलेगी।

क्या करें शुगर के मरीज

1-सुबह के समय व्यायाम करें
2-धूप में ज्यादा देर रहने से बचें
3-शरीर में पानी की मात्रा कम न होने दें
4-सीमित मात्रा में भोजन करें
5-प्रतिदिन शुगर लेवल चेक करें

शुगर के मरीजों को चाहिए कि वह तेज धूप में ज्यादा देर रहने से बचें। अपने साथ पानी की बोतल हमेशा रखें और शुगर लेवल प्रतिदिन नियम से जांचें। - डॉ.वैशाली सिंह, फिजीशियन, छावनी सामान्य अस्पताल

सोमवार को लू चलेगी व तापमान में वृद्धि होगी। इसके अलावा आसमान साफ रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। - प्रो.एचएन मिश्रा, मौसम वैज्ञानिक, प्रयागराज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed