फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   rashtriya vyapari party fight for right of businessmen

'राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी' ने संभाली कारोबारियों की कमान, दिया 'अबकी बार व्यापारी सरकार' का नारा

Thu, 27 Dec 2018 11:03 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, प्रयागराज Published by: देव कश्यप Updated Thu, 27 Dec 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
rashtriya vyapari party fight for right of businessmen

राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी देशभर में 'अबकी बार व्यापारी सरकार' की गूंज के साथ सत्ता में व्यपारी वर्ग की कमान सम्भाल चुकी है। इसका आगाज उत्तर प्रदेश में सभी जिला और क्षेत्रीय स्तर पर बुलंदी के साथ व्यापक होते हुए देश भर में फैलाव की तैयारी कर रही है। इस क्रम में पार्टी  हर वर्ग को अपने में सम्मलित कर राष्ट्र उत्थान और कल्याण की नीतियों पर अग्रसर होते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के अमर सिपाही डॉ. राम मनोहर लोहिया जी के सिद्धांतों से प्रेरित है। 

विज्ञापन

 

 

लंबे अरसे से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा व्यापारी वर्ग सुरक्षा व कल्याण आयोग के गठन की लंबी लड़ाई के प्रणेता और राष्ट्रीय व्यापार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल हर वर्ग के व्यापारी के हितों के लिए अग्रसर हैं तथा स्ट्रीट वेंडर एक्ट लागु करवाने की कवायद में जुटे हुए हैं। इससे हर उस छोटे से छोटे व्यापारी जो आजीविका के लिए सड़क पर संसाधन जुटाए हुए डर और असुरक्षा के बीच रोजी रोटी कमा रही है उन्हें लाभ मिलेगा। सर्व जन सुरक्षा कल्याण की और अग्रणी पार्टी अध्यक्ष महोदव के नेतृत्व में और पार्टी की नीतियों के कर्णधार राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, वरिष्ठ समाजसेवी संजीव वार्षणय (बंटी भैया), राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष, जुझारू कर्मठ डॉ. मनोज पोरवाल; प्रदेश संगठन मंत्री, समाजसेवी हिटो भाई, देश भर में वयापक तरीके से जनता को पार्टी से जोड़ रहे हैं।

विज्ञापन

 

साथ ही पार्टी मैराथन स्तर पर जन सम्पर्क अभियान को तेज करते हुई ग्राम पंचायतों, बैठकों, शहर इकाइयों, मण्डल, बाजार, प्रतिष्ठानों, व्यापारियों-उद्यमियों की बैठकों, गरीबों मज़दूरों आदी के साथ बैठक कर जनजागरूक अभियान चला रही है और पदाधिकारियों का गठन कर रही है। साथ ही समस्त क्षेत्रों में कार्यकर्ता तथा लोक सम्पर्क अभियान उचित समाधानों के लिए पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा जमीनी स्तर पर तेज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी हर उम्र, हर वर्ग की महिलाओं की आवाज को उठाते हुए लम्बे अरसे से सामाजिक क्षेत्र में योगदान दे रही है। राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी की राष्ट्रीय महिला प्रभारी रचना वशिष्ठ गुप्ता महिलाओं में पुरुष प्रधान समाज की अच्छी बुरी स्थिति को सहती और खुद को कमजोर महसूस करने पर मजबूर होती नारियों में 'अपराजिता' की शक्ति भर रही हैं। वह पदयात्राओं के माध्यम से हर उम्र, हर वर्ग की जनता को सम्मलित करते हुए पार्टी उद्देश्यों और नीतियों से सर्व समाज को अपने साथ जोड़ रही हैं।

 

साथ ही यह राजनीतिक पार्टी जनता को एक ऐसा प्लेटफार्म दे रही है जिसमें जनता और पार्टी एक दूसरे के सूत्रधार रहते हुए जनकल्याण के क्षेत्र में हर प्रैक्टिकल योजना को सफल बनाने में परिपक्वता से योगदान देते हुए सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़कर जीतेंगे। राष्ट्रीय महिला प्रभारी का मानना है कि व्यापारी वर्ग ही सम्भ्रान्त देश की नींव है और इसी वर्ग को सबसे ज्यादा देश्वयापी समस्यों के आगे अनेक प्रकार की कुर्बानियां देनी पड़ी हैं, संविधान या सरकार की अनैतिकता के विरुद्ध आवाज़ में भारत बंद हो तो केवल व्यापारियों और दुकानदारों/प्रतिष्ठानों ने बन्दी का फाइनेंनशियल दंश भुगता है।
 

व्यापारी वर्ग कठोर दंश भुगतते हुए पिछले दो साल से मौजूदा सरकार द्वारा जीएसटी को गलत ढंग, साथ ही एक तरफा निर्णय के तहत देश में लागू होने की हर व्यापारिक अपांगता सह रहा है और देश अनेक मौजूदा संवेदनशील हालातों से जूझ रहा है। ऐसे में व्यापारी वर्ग को ही देश की जड़ें बचाने की कमान सम्भालनी होगी और देश को खोखला होने से बचाने के लिए देशहित में व्यापारी वर्ग को ही आगे आकर हर वर्ग की जनता को "राष्ट्रीय व्यापारी पार्टी" में मजबूत संरक्षण देते हुए एक शपथ के तहत जोड़ कर देश की शान बनना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed