{"_id":"5d7d36e28ebc3e0132028e93","slug":"rashtriya-lok-adalat-allahabad-news-ald2548919119","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय लोक अदालत में 5894 मुकदमों का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय लोक अदालत में 5894 मुकदमों का निस्तारण
विज्ञापन
Rashtriya Lok Adalat
मोटर दुघर्टना में दिलाया गया एक करोड़ रुपये से अधिक प्रतिकर
प्रयागराज। राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला न्यायालय परिसर में लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें कुल 5894 मुकदमों का निस्तारण किया गया। लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज एके ओझा ने दीप प्रज्जवलन करके किया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंद्रमणि के मुताबिक लोक अदालत में मोटर वाहन दुघर्टना के कुल 33 वादों का निस्तारण करते हुए पक्षकारों को एक करोड़ 17 लाख 36 हजार रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाए गए। इसी प्रकार से फौजदारी के 2559 वादों को निस्तारित करते हुए एक लाख 38 हजार 830 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूले गए। इसी क्रम में राजस्व न्यायालयों द्वारा 982 मुकदमों का निस्तारण किया गया। बैंकों के प्री लिटिगेशन के 898 मामलों का निस्तारण करते हुए एक करोड़ 79 लाख 39 हजार 140 रुपये वसूले गए।
हाईकोर्ट में 238 वादों का निस्तारण
प्रयागराज। राष्ट्रीय लोक अदालत के तहत उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति द्वारा भी लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस में सुलह समझौते के आधार पर कुल 238 मुकदमों का निस्तारण किया गया। इस प्रकार से पक्षकारों को छह करोड़ 94 लाख 24 हजार 976 रुपये प्रतिकर के रूप में दिलवाए गए। लोक अदालत का आयोजन मुख्य न्यायमूर्ति गोविंद माथुर और उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल के दिशा निर्देश में किया गया। यह जानकारी समिति के सचिव निरंजन चंद्र पांडेय ने दी है।