फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   rape victim got bail in chinmayanad case

दुष्कर्म पीड़ित छात्रा की जमानत मंजूर

Thu, 05 Dec 2019 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
rape victim got bail in chinmayanad case
चिन्मयानंद से रंगदारी मांगने का आरोप
विज्ञापन

प्रयागराज। पूर्व गृह राज्यमंत्री चिन्मयानंद को ब्लैकमेल करने की आरोपी दुष्कर्म पीड़ित एलएलएम छात्रा की जमानत अर्जी हाईकोर्ट ने मंजूर कर ली है। जमानत अर्जी पर जस्टिस एसडी सिंह ने सुनवाई की। चिन्मयानंद की ओर से जमानत अर्जी का विरोध किया गया। कोर्ट ने केस की मेरिट पर कोई अभिमत न देते हुए छात्रा को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है।
जमानत अर्जी पर पीड़िता का पक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता रवि किरण जैन ने रखा। राज्य सरकार के शासकीय अधिवक्ता एसके पाल व चिन्मयानंद की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप कुमार ने अर्जी का विरोध किया। पीड़िता के वकील का कहना था कि छात्रा के साथ चिन्मयानंद ने लंबे समय तक दुष्कर्म किया और उसे ब्लैकमेल के आरोप में झूठा फंसा दिया गया है। मामले की जांच कर रही एसआईटी ने छात्रा द्वारा नई दिल्ली के लोधी थाने में की गई शिकायत की प्राथमिकी दर्ज नहीं की है और मामले की ठीक से विवेचना नहीं की जा रही है। छात्रा का लगातार शोषण किया गया और उसे ही आरोपी बनाकर जेल में डाल दिया गया है ।
विज्ञापन

जबकि चिन्मयानंद की तरफ से कहा गया कि आरोपी छात्रा ने अपने मित्रों के साथ मिलकर पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी है और बदनाम करने की धमकी दी है, जिसकी रिकॉर्डिंग एसआईटी को सौंपी गई है। पांच करोड़ रुपए न देने के कारण छात्रा ने चिन्मयानंद के खिलाफ दुराचार का झूठा आरोप लगाया है। एसआईटी ने मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है। छात्रा वीडियो क्लिपिंग की मूल कॉपी छिपा रही है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने केस की मेरिट पर कोई अभिमत न देते हुए पीड़ित छात्रा की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed