{"_id":"9cc1cb48194578e9d5d4f4a273a81929","slug":"rape-attemt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉफी का झांसा देकर बच्ची से रेप की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉफी का झांसा देकर बच्ची से रेप की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Thu, 01 Jan 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली नैनी क्षेत्र के महेवा पश्चिम पट्टी इलाके में एक युवक ने सात साल की बच्ची के साथ दुराचार की कोशिश की। बच्ची के रोने-चीखने पर आसपास के लोग भागकर उधर पहुंचे युवक उसे छोड़कर फरार हो गया। घटना बुधवार रात करीब आठ बजे की है। घर के पास खेल रही सात वर्षीय बच्ची को एक युवक टॉफी दिलाने के बहाने तकरीबन दो किलोमीटर दूर कछार की ओर ले गया।
वहां झाड़ी में युवक बच्ची के साथ जबरदस्ती करने लगा। बच्ची रोने-चीखने लगी। उधर मौजूद कुछ लोगों ने शोर सुनकर झाड़ी के पास जाकर हल्ला मचाया तो हवस में अंधा युवक बच्ची को छोड़कर भाग निकला। यह खबर गांव में पहुंची तो लोग गुस्से से भर गए। बच्ची को उसके परिजनों ने एग्रीकल्चरल चौकी ले जाकर पुलिस से शिकायत की। पिता की तहरीर पर नैनी कोतवाली पुलिस ने मोनू यादव पुत्र करन यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार राय ने बताया कि पीड़ित बच्ची की मेडिकल चेकअप कराया जा रहा है।