फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ramnath Kovind said: Country's development gets hampered due to frequent elections

रामनाथ कोविंद बोले : बार-बार चुनाव होने से बाधित होता है देश का विकास, इसी कार्यकाल में पेश होगा प्रस्ताव

Mon, 20 Jan 2025 12:16 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज)
अमर उजाला नेटवर्क, महाकुंभ नगर (प्रयागराज) Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 20 Jan 2025 12:16 PM IST
सार

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि हर महीने, हर साल हर राज्य में कभी पंचायत का, कभी विधानसभा तो कभी लोकसभा का चुनाव होता है। इससे देश का विकास कार्य रुक जाता है। चुनाव आयोग ने बताया कि हर चुनाव में पांच लाख से सात लाख करोड़ तक का खर्च आता है। 

विज्ञापन
Ramnath Kovind said: Country's development gets hampered due to frequent elections
रामनाथ कोविंद, पूर्व राष्ट्रपति। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि हर महीने, हर साल हर राज्य में कभी पंचायत का, कभी विधानसभा तो कभी लोकसभा का चुनाव होता है। इससे देश का विकास कार्य रुक जाता है। चुनाव आयोग ने बताया कि हर चुनाव में पांच लाख से सात लाख करोड़ तक का खर्च आता है। इससे हमारे देश की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव पड़ता है। अगर एक बार में चुनाव होता है तो एक ही खर्च में पूरा चुनाव खत्म हो जाएगा।

विज्ञापन


वह रविवार को दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार की ओर से महाकुंभ में आयोजित वन नेशन वन इलेक्शन-आर्थिक, राजनीतिक, चुनाव सुधार एवं विकसित भारत के संदर्भ में विषयक व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि चुनाव में सबसे अहम रोल शिक्षकों का होता है। उसमें उनकी ड्यूटी लगती है और महीनों तक स्कूल बंद रहते हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान होता है।

विज्ञापन

Ramnath Kovind said: Country's development gets hampered due to frequent elections
दिव्य प्रेम सेवा मिशन आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेते पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। - फोटो : अमर उजाला।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि एक बार में चुनाव होने से देश के राजनीतिक और आर्थिक दोनों पहलू मजबूत होंगे। इससे देश का विकास होगा। क्योंकि, बार-बार चुनाव होने से हर बार आचार संहिता लगती है और छह-छह महीने के लिए विकास का काम रुक जाता है। केंद्र सरकार के इसी कार्यकाल में यह प्रस्ताव पास किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति विनीत सरन ने वन नेशन वन इलेक्शन को देश के हित के लिए फायदेमंद बताया। उन्होंने कहा कि अगर हमारे पूरे देश का चुनाव एक साथ होता है तो हम बहुत बड़े खर्चे से बच सकते हैं। इस दौरान दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक डॉ.आशीष गौतम, संजय चतुर्वेदी, महेश चतुर्वेदी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed