फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rama had to cry out to the land court case witness

कोर्ट के बाहर रो पड़ा रामजन्म भूमि मामले का गवाह

Sat, 30 Apr 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 30 Apr 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
Rama had to cry out to the land court case witness
supreme court
नैनी सेंट्रल जेल परिसर में शुक्रवार को रामजन्मभूमि पर हुए आतंकी हमला मामले की सुनवाई हुई। विशेष न्यायाधीश  एके गुप्ता ने गवाह शायर अली का बयान दर्ज किया। अगली गवाही 11 मई को होगी ।
विज्ञापन


एडीजीसी गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि अभियोजन के गवाह शायर अली को पेश किया गया। उनका बयान दर्ज किया गया जो पूरा नहीं हो सका है। इस मामले में तीन और पांच मई को अन्य गवाहों की गवाही होगी ।
विज्ञापन


शुक्रवार को गवाही के बाद गवाह शायर अली जब जिला न्यायालय पहुंचे तो कोर्ट के बाहर फफक कर रोने लगे। वहां मौजूद लोक अभियोजक ने उन्हें चुप कराया और रोने का कारण जानना चाहा। इस पर पहले तो वह कुछ बताने को तैयार नही हुए और रोते ही रहे। उन्होंने बाद में बताया कि वह दिल्ली में संगम विहार में रहते हैं और चाय बेचकर परिवार का गुजारा करते हैं। वह यहां  तीसरी बार गवाही देने आए हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह विकलांग है और चलने में उन्हें परेशानी होती है। उनका कहना है कि उसे दोगुना किराया देकर आरक्षण कराना पड़ता है। किराए का भुगतान नजारत से उस दिन नहीं मिल पाता, जिस दिन गवाही होती है जबकि पीठासीन अधिकारी द्वारा अभियोजन की रिपोर्ट पर तत्काल नजारत भेज दिया जाता है। 11 मई को पुन: शायर अली को गवाही के लिए तलब किया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed