{"_id":"1b427b56efea2f80990e6ef248de39aa","slug":"rakhi-tied-to-trees-to-protect-the-environment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण रक्षा को बांधी पेड़ को राखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण रक्षा को बांधी पेड़ को राखी
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Sun, 30 Aug 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। रक्षापर्व पर पर्यावरण रक्षा के लिए लोगों ने पेड़ों को भी राखियां बांधी। संयुक्त व्यापार मंडल महानगर की ओर सिविल लाइंस में कदंब के पेड़ को राखी बांध कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। महानगर अध्यक्ष सैयद हसन अस्करी की देखरेख में हुए कार्यक्रम में गिरीश चौधरी, आनंद श्रीवास्तव, रमीज अहसन, मोहम्मद जाहिद, मनोज वर्मा, गुलहसन, मंजू यादव, राजेंद्र वैश्य आदि ने अधिक से अधिक पौधरोपण की शपथ ली।
प्रयास संस्था के सदस्यों ने संयोजक सुमित श्रीवास्तव की देखरेख में बरगद के पेड़ को राखी बांधकर पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया। पर्यावरण सेना की ओर से तेलियर गंज स्थित राजकीय क्षय रोग चिकित्सालय परिसर में पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधा गया जिसमें जिलाध्यक्ष सत्येंद्र पांडेय सहित मनोज सक्सेना, कृपाशंकर पांडेय, महावीर प्रसाद, अश्विनी कुमार आदि शामिल हुए। नमामि गंगे समिति, भाजपा महानगर की ओर से यमुना के किनारे पौधों को रक्षासूत्र बांधा गया जिसमें महानगर संयोजक राजेश शर्मा, डा.चौधरी अभय सिंह, राकेश शर्मा, अखिल पांडेय, शरद श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।