फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rakesh Pandey and Akhilesh Sharma maintain lead in High Court Bar Association elections

Prayagraj News: हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में राकेश पांडेय व अखिलेश शर्मा की बढ़त बरकरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Rakesh Pandey and Akhilesh Sharma maintain lead in High Court Bar Association elections
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की 28 सदस्यीय कार्यकारिणी के चुनाव में वोटों की गिनती सोमवार को तीसरे दिन भी जारी रही। 8337 वोटों में से सोमवार की शाम तक 7032 वोटों की गिनती पूरी हो गई है। अब तक अध्यक्ष पद पर राकेश पांडेय की बढ़त लगातार बनी हुई है। वहीं महासचिव पद पर अखिलेश शर्मा की जीत लगभग तय मानी जा रही है। मंगलवार को परिणाम के आसार संग समर्थकों ने जीत के जश्न की तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी आरके ओझा, चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी, अनिल भूषण व महेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि राकेश पांडेय बबुआ 1813 वोटों के साथ तीसरे दिन भी सबसे आगे चल रहे हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सीपी उपाध्याय 1602 वोट पाकर दूसरे स्थान पर हैं जबकि अशोक कुमार सिंह 1474 मतों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। महासचिव पद पर अखिलेश कुमार शर्मा ने 2411 वोट हासिल कर बड़ी बढ़त बना ली है। उनके प्रतिद्वंदी उम्मीदवार राय साहब यादव 1648 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अध्यक्ष और महासचिव पद पर मंगलवार को भी सुबह 10 बजे लाइब्रेरी हॉल में मतगणना होगी।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद: राकेश पांडेय बबुआ-1813, सीपी उपाध्याय- 1602, अशोक कुमार सिंह- 1474, वीर सिंह- 850, प्रभाशंकर मिश्र- 452, अमित कुमार- 250,एसी तिवारी- 184, सुरेश चंद्र पांडेय-141,संतोष कुमार त्रिपाठी- 117, लालधारी राजभर- 80, देवी प्रसाद सिंह को 34 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासचिव पद: अखिलेश कुमार शर्मा 2411, राय साहब यादव 1648, संतोष कुमार मिश्र 962, धर्मेंद्र प्रताप सिंह 721, शशि प्रकाश सिंह 558, जमील अहमद आजमी 284, उदय शंकर तिवारी 274, हरिंद्र प्रसाद को 124 वोट मिले।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन व लाइब्रेरी पद पर भी मतगणना शुरू
कंदर्प नारायण मिश्र हॉल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव प्रशासन और संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद के लिए भी सोमवार को मतगणना शुरू हुई। शाम तक इन तीनों पदों के लिए 2003 मतपत्रों की गिनती हो चुकी थी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र सिंह 392 वोटों के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि कमलेश कुमार द्विवेदी 381 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, संयुक्त सचिव प्रशासन पर बैरिस्टर सिंह 534 वोटों के साथ आगे हैं। आशुतोष त्रिपाठी 422 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। संयुक्त सचिव लाइब्रेरी पद पर शशि कुमार द्विवेदी 493 मतों के साथ पहले स्थान पर हैं, जबकि अजय कुमार मौर्य 425 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article