{"_id":"601ebdfb8ebc3e74b04ce786","slug":"rajju-bhaiya-state-university-will-be-able-to-challenge-evaluationin-state-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"रज्जू भइया राज्य विश्वविद्यालय में मूल्यांकन को चुनौती दे सकेंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रज्जू भइया राज्य विश्वविद्यालय में मूल्यांकन को चुनौती दे सकेंगे छात्र
Sat, 06 Feb 2021 09:34 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 06 Feb 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
exam paper Evaluation
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में चुनौती मूल्यांकन की व्यवस्था को लागू कर दिया गया है। अपर मुख्य सचिव, राज्यपाल सचिवालय की ओर से इस बाबत जारी पत्र के क्रम में राज्य विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति ने यह निर्णय लिया है। यह व्यवस्था राज्य विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों में भी लागू की जाएगी। इसके तहत छात्र अपनी कॉपियों के मूल्यांकन से असंतुष्ट होने पर अब उसे चुनौती दे सकेंगे।
इस व्यवस्था के तहत पहले चरण में छात्रों को मूल्यांकित मूल उत्तर पुस्तिका की दूसरी कॉपी देखने की सुविधा होगी। दूसरे चरण में मूल्यांकित उत्तर पुस्तिका का अवलोकन करने के बाद छात्र अगर मूल्यांकन से असंतुष्ट हैं तो पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। पहले चरण के लिए आवेदन शुल्क 300 रुपये प्रति प्रश्नपत्र होगा। पहले चरण के तहत परीक्षार्थी को परीक्षा परिणाम जारी होने के 30 दिनों के अंदर ऑनलाइन आवेदन करना है और दूसरे चरण के तहत 45 दिनों के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना है। दूसरे चरण के तहत चुनौती मूल्यांकन के लिए प्रति प्रश्नपत्र ढाई हजार रुपये शुल्क जमा करना होगा।
पुनर्मल्यांकन के लिए किन्हीं दो विशेषज्ञों/परीक्षकों का चयन कुलपति करेंगे या इस संबंधित में कुलपति की ओर से गठित समिति विशेषज्ञों/परीक्षकों का चयन करेगी। पुनर्मूल्यांकन के लिए उत्तर पुस्तिका को परीक्षक के सामने प्रस्तुत करने से पहले मूल परीक्षक द्वारा दिए गए अंकों का विवरण छिपा दिया जाएगा।
विज्ञापन
दोनों विशेषज्ञों/परीक्षकों की ओर से दिए गए प्राप्तांकों को औसत निकाला जाएगा। यह औसत अंतिम रूप से स्वीकृत होगा और अंकपत्र में देय होगा, चाहे वह मूल प्राप्तांकों से कम हो या अधिक। अगर औसत और मूल प्राप्तांकों में 20 फीसदी से अधिक अंतर होता है तो परीक्षार्थी की ओर से शुल्क के रूप में जमा किए गए ढाई हजार रुपये में एक हजार रुपये काटकर शेष धनराशि परीक्षार्थी को लौटा दी जाएगी।