फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rajiv Chaudhary departs from railway family after 35 years of service

35 वर्ष की सेवा के बाद रेल परिवार से विदा हुए राजीव चौधरी

Fri, 01 Jan 2021 02:16 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 01 Jan 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Chaudhary departs from railway family after 35 years of service
prayagraj news : राजीव चौधरी। - फोटो : prayagraj
उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी 35 वर्ष की रेल सेवा के बाद बृहस्पतिवार को सेवानिवृत्त हो गए। एनसीआर में सवा दो वर्ष से अधिक का कार्यकाल करने के बाद उनके आखिरी कार्य दिवस पर सूबेदारगंज स्थित मुख्यालय में आरपीएफ द्वारा विदाई परेड दी गई। अपने अंतिम कार्य दिवस पर जीएम ने कार्मिक विभाग मुख्यालय में सेवानिवृत रेलकर्मी सुविधा केंद्र का भी उद्घाटन किया। जीएम रेलवे बोर्ड द्वारा केंद्रीकृत रूप से वर्चुअल माध्यम से आयोजित किए जाने वाले सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में भी शामिल हुए। यहां उन्हें समापन भुगतान प्रपत्र सौंपा गया। शाम को अफसरों द्वारा आयोजित विदाई कार्यक्रम में भी जीएम ने शिरकत की।
विज्ञापन


महाप्रबंधक राजीव चौधरी के सेवानिवृत्ति के अवसर रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उनको भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान उनके जीएम कार्यकाल के दौरान हुए कार्यों को भी साझा किया गया। इसके पूर्व रेल सुरक्षा बल द्वारा विदाई परेड का आयोजन किया गया। जीएम ने परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त रवींद्र वर्मा, डीआईजी आरएसपी सिंह, एमके खान, बीपी सिंह आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में कार्मिक विभाग मुख्यालय में जीएम ने सेवानिवृत्त रेलकर्मी सुविधा केंद्र का उद्घाटन प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी नंद किशोर की मौजूदगी में किया।
विज्ञापन


इस केंद्र के माध्यम से रेल कर्मियों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो प्रणाली के तहत उनकी सभी शिकायतों और समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। इसके बाद रेलवे बोर्ड द्वारा केंद्रीकृत रूप से वर्चुअल माध्यम से आयोजित किए जाने वाले सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में राजीव चौधरी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/ निर्माण  एन आर चौधरी एवं वरिष्ठ सहायक वित्त सलाहकार/निर्माण बीपी सिंह सहित कुल तीन अधिकारी एवं 10 कर्मचारियों को विदाई दी गई। इस अवसर पर उनको समापन भुगतान प्रपत्र सौंपे गए। वहीं उत्तर मध्य रेलवे अधिकारी संघ द्वारा जीएम को भावभीनी विदाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed