फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Raja Bhaiya wife Bhanvi Singh Tweet decision will come within stipulated time cycle of destiny has started

Raja Bhaiya Case: 'नियति का चक्र चल चुका है...' राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के इस ट्वीट ने बढ़ाई सरगर्मी

Mon, 11 Sep 2023 08:13 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, प्रतापगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 11 Sep 2023 08:13 AM IST
सार

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने ट्वीट में लिखा है कि मैंने एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ एमपी एमएलए कोर्ट में पुख्ता सुबूत के साथ मामला दर्ज करा दिया है। 

विज्ञापन
Raja Bhaiya wife Bhanvi Singh Tweet decision will come within stipulated time cycle of destiny has started
Raja Bhaiya Case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह के रविवार को किए गए एक ट्वीट ने सरगर्मी तेज कर दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि तय समय के भीतर फैसला आएगा, नियति का चक्र चल चुका है।
विज्ञापन



भानवी सिंह ने ट्वीट में लिखा है कि मैंने एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ एमपी एमएलए कोर्ट में पुख्ता सुबूत के साथ मामला दर्ज करा दिया है। सोमवार को लखनऊ कोर्ट में मामले की सुनवाई है।
विज्ञापन


ट्वीट के साथ ही उन्होंने एमपी एमएलए कोर्ट में अंतर्गत धारा 156 के तहत दाखिल प्रार्थना पत्र को भी संलग्न किया है। जिसमें एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह के अलावा राजा भैया के चालक मनगढ़ निवासी रोहित सिंह और अमेठी के अचलपुर के अनिल कुमार सिंह का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल राजा भैया समर्थक संग जनपद के लोग भानवी सिंह व परिवार के बीच पनपे विवाद को लेकर खासे चिंतित हैं। अभी तक राजा भैया व भानवी के बीच उपजा विवाद समाप्त होने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को झटका लगा है। इस मामले को राजा भैया का पत्नी भानवी सिंह से बढ़ती तल्खी का परिणाम माना जा रहा है।
 

भानवी सिंह की सीएम योगी से गुहार

इससे पहले, सात सितंबर को जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर इंसाफ मांगा है। भानवी सिंह ने आर्थिक अपराध शाखा और लखनऊ के पुलिस अफसर को दिए गए शिकायती पत्र को ट्वीट के साथ संलग्न करते हुए मुख्यमंत्री से अपेक्षा की है कि इस प्रकरण में पीड़िता को उचित इंसाफ दिलाएं।

 

भानवी सिंह के इस ट्वीट से फिर एक बार सियासी पारा गरमा गया है। शिकायती पत्र में एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी समेत अन्य लोगों पर अलग-अलग कंपनियों के शेयर में हिस्सेदारी को लेकर फर्जी हस्ताक्षर और लेनदेन का आरोप है।

 

राजा भैया की पत्नी और न्यूज चैनल के वायस चेयरमैन समेत चार पर एफआईआर
इससे पहले, विधायक रघुराज प्रताप सिंह राजा की साली की तहरीर पर सोमवार (चार सितंबर) को हजरतगंज थाने में उनकी पत्नी भानवी सिंह और एक न्यूज चैनल के वायर चेयरमैन समेत चार पर एफआईआर दर्ज की गई। आरोप है कि साजिश के तहत चैनल पर आपत्तिजनक कार्यक्रम का प्रसारण किया गया।

 

हजरतगंज इलाके में स्थित एक अपार्टमेंट में राजा भइया की साली रहती हैं। 30 अगस्त को उन्होंने हजरतगंज थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया था कि 28 अगस्त को शाम को वह एक न्यूज चैनल देख रही थीं। इस दौरान राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के तलाक के केस से संबंधित एक विशेष कार्यक्रम प्रसारित किया गया। 



 

इस दौरान संवाददाता ने उनके जीजा राजा भैया से अवैध संबंध बताए। इसके अलावा अन्य कई गंभीर और आपत्तिजनक आरोप लगाए। उनका कहना है इससे उनका चारित्रिक हनन किया गया है। 

 

इसमें उनकी बहन भानवी सिंह, न्यूज चैनल के पत्रकार, एंकर और वायस चेयरमैन की भूमिका है। इंस्पेक्टर हजरतगंज प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपियों पर साजिश रचने, इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों द्वारा यौन उत्पीड़न और मानहानि की धारा के तहत केस दर्ज किया गया। तफ्तीश शुरू कर दी गई है।




 

राजा भैया ने पत्नी भानवी सिंह से 2022 में मांगा था तलाक
राजा भैया की भानवी सिंह के साथ शादी करीब 28 वर्ष पहले हुई थी। भानवी सिंह बस्ती राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। दोनों के चार बच्चे भी हैं। राजा भैया ने पत्नी भानवी सिंह से वर्ष 2022 में तलाक मांगा था। उन्होंने कोर्ट में दाखिल अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि भानवी सिंह ने ससुराल छोड़ दिया है। 

 

 

भानवी ससुराल नहीं आना चाहती हैं। भानवी सिंह गलत आरोप लगाकर उनके परिवार की छवि को खराब कर रही हैं। मौजूदा वक्त में राजा भैया और भानवी सिंह का मामला कोर्ट में है। भानवी ने तलाक देने से इनकार कर दिया है। राजा भैया की पत्नी भानवी ने 29 अगस्त को अपनी पीड़ा साझा की। 


 

उन्होंने बताया कि वे भदरी कोठी में पिताजी (ससुर) के ही साथ हैं। कोई कितना भी चाहे, लेकिन परिवार नहीं टूटने देंगी। भानवी ने अमर उजाला से फोन पर बातचीत में परिवार और रिश्ते से जुड़ी बातों को पहली बार साझा किया। 

 

उन्होंने बताया कि वह न कभी परिवार से अलग हुईं और न कहीं गईं, सिर्फ मनगढ़ंत बातें बनाई जा रही हैं। बड़ी बेटी दिल्ली में पढ़ रही है। ऐसे में उसकी जरूरतों को लेकर वहां आना जाना लगा रहता है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed