फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rain waterlogged places , putting jam

बारिश से जगह-जगह जलभराव, लगा जाम

Sat, 17 Sep 2016 02:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 17 Sep 2016 02:28 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। शुक्रवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश से शहर के कई स्थानों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को खासी परेशानी हुई। लीडर रोड, लाउदर रोड, सरदार पटेल मार्ग, कूपर रोड, नूरउल्लाह रोड जैसी मुख्य सड़कों पर पानी भर जाने की वजह से रोड ट्रैफिक पर खासा असर पड़ा। कई स्थानों पर काफी देर तक जाम लगा रहा। इस दौरान स्कूल से लौटे रहे बच्चे भी काफी देर तक जाम में फंसे रहे। 
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे के बाद एकाएक  आए काले बादलों ने खूब बारिश करवाई। बारिश की वजह से नवाब युसूफ रोड पर वाल्मीकि चौराहे के पास भारी जलभराव हो गया। यहां सड़क पर बने गड्ढों में पानी भर जाने की वजह से दो पहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी हुई। इसी तरह लाउदर रोड पर मेडिकल चौराहे के पास भी पानी भर जाने की वजह से वहां काफी देर तक वाहन रेंगते हुए चले। इस वजह से वहां लंबा जाम लग गया। उधर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आरटीओ कार्यालय को जोड़ने वाली सड़क पर भी जलभराव हो गया। आरटीओ कार्यालय परिसर में भी काफी देर तक बारिश का पानी जमा रहा। यही स्थिति निरंजन रेल ब्रिज के नीचे भी रही। यहां एक फीट तक पानी भर गया। इससे काफी लंबा जाम लग गया। नूरउल्लाह रोड, लीडर रोड, कोठा पार्चा, नखास कोहना आदि इलाकों में भी बारिश के पानी की वजह से काफी देर तक जलजमाव रहा। उधर शहर के लोकनाथ, मुट्टीगंज, हटिया, साउथ मलाका आदि इलाकों में सड़क खुदाई से निकली मिट्टी से फिसलन हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed