फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway NTPC: More than two lakh complaints-suggestions have come in RRB recruitment

रेलवे एनटीपीसी : आरआरबी भर्ती में आ चुकी हैं दो लाख से अधिक शिकायतें-सुझाव

Fri, 04 Feb 2022 10:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 04 Feb 2022 10:00 PM IST
सार

एनसीआर के अंतर्गत ही 1372 ने दिए प्रत्यावेदन, तीन शिविरों में पहुंचीं 29 शिकायतें। एनटीपीसी भर्ती के रिजल्ट पर आपत्ति जताते हुए अभ्यर्थियों ने किया था आंदोलन।

विज्ञापन
Railway NTPC: More than two lakh complaints-suggestions have come in RRB recruitment
RRB NTPC Exam 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की भर्तियों को लेकर दो लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने शिकायतें भेजी हैं या सुझाव दिए हैं। इलाहाबाद आरआबी तथा एनसीआर के अंतर्गत 1372 प्रतियोगियों ने शिकायतें की हैं। इनमें से 29 ने एनसीआर के तीन शिविरों में प्रत्यावेदन दिए हैं।

विज्ञापन




रेलवे की नॉन टेकिभनकल पॉपुलर कैटेगरी (एनटीपीसी) भर्ती के रिजल्ट पर आपत्ति जताते हुए अभ्यर्थियों ने जबरदस्त आंदोलन चलाया था। इसके बाद रेलवे प्रशासन ने कमेटी गठित करने के साथ अभ्यर्थियों से प्रत्यावेदन भी मांगे हैं। ताकि, उनकी आपत्तियों का निस्तारण किया जा सके। इसी आधार पर भर्ती परीक्षा का भविष्य भी तय होगा। इसी क्रम में आरआरबी एनटीपीसी के आउटरीच शिविरों में शुक्रवार तक पूरे देश से दो लाख से अधिक प्रत्यावेदन पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन




आरआरबी इलाहाबाद और उत्तर मध्य रेलवे की ओर से संयुक्त रूप से प्रयागराज में कोरल क्लब, रेलवे इंस्टीट्यूट आगरा, बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट झांसी में शिविर लगाए गए हैं। रेलवे के अफसरों के अनुसार शुक्रवार तक इन शिविरों में भी अलग-अलग माध्यमों से 1372 प्रत्यावेदन आ चुके हैं। इनमें से गूगल के माध्यम से 1033 तथा मेल से 310  प्रत्यावेदन पहुंचे हैं। इन तीनों शिविरों में शेष 29 प्रत्यावेदन डाक से भेजे गए हैं या अभ्यर्थी खुद उपस्थित हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे में अप्रेंटिसों के लिए शिविर शुरू
उत्तर मध्य रेलवे की ओर से अप्रेंटिसों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वर्ष 2021-22 के 1664 रिक्त पदों के लिए अप्रेंटिसों के चयन की प्रक्रिया शुरू है। वहीं 2020-21 के लिए 1499 अप्रेंटिसों का पैनल जारी किया जा चुका है। इनमें से प्रयागराज मंडल में 607, आगरा में 285, झांसी मंडल में 451 तथा झांसी कारखाना में 156 अप्रेंटिसों का चयन किया गया है। अप्रेंटिसों को प्रशिक्षण की बाबत जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि रेलवे की भर्तियों में 20 प्रतिशत सीटों पर उन्हें वरियता दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed