{"_id":"6a2520c78b4237e6450e30a7","slug":"railway-news-special-train-will-run-twice-a-week-for-ujjain-and-surat-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raillway News : उज्जैन और सूरत के लिए सप्ताह में दो दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raillway News : उज्जैन और सूरत के लिए सप्ताह में दो दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन
Sun, 07 Jun 2026 01:11 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:11 PM IST
सार
प्रयागराज से उज्जैन और सूरत के लिए सप्ताह में दो दिन स्पेशल ट्रेन चलेगी। समय सारणी जारी कर दी गई है। सूबेदारगंज से इंदौर के लिए स्पेशल ट्रेन संख्या 04169 का संचालन प्रत्येक शुक्रवार व सोमवार 15 जून से 28 सितंबर तक होगा। यहां से इसकी रवानगी सुबह 5:00 बजे होगी।
विज्ञापन
रेल हादसा
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रयागराज से उज्जैन और सूरत के लिए सप्ताह में दो दिन स्पेशल ट्रेन चलेगी। समय सारणी जारी कर दी गई है। सूबेदारगंज से इंदौर के लिए स्पेशल ट्रेन संख्या 04169 का संचालन प्रत्येक शुक्रवार व सोमवार 15 जून से 28 सितंबर तक होगा। यहां से इसकी रवानगी सुबह 5:00 बजे होगी।
विज्ञापन
फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, भिंड, सोनी, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, रुठियाई जंक्शन, मक्सी रुकते हुए रात 3:10-3:15 बजे उज्जैन व सुबह 4:55 बजे इंदौर पहुंच जाएगी। वापसी में इंदौर से गाड़ी संख्या 04170 का संचालन प्रत्येक शनिवार व मंगलवार 16 जून से 29 सितंबर तक रात 8:30 बजे होगा। इसका सूबेदारगंज में आगमन अगले दिन रात 8:00 बजे होगा।
विज्ञापन
वहीं, सूरत के उधना के लिए गाड़ी संख्या 04105 की रवानगी 11 जून से 30 जुलाई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार व रविवार शाम 7:00 बजे होगी। यह गाड़ी गोविंदपुरी, इटावा, भिंड, ग्वालियर, उज्जैन, नागदा, रतलाम, गोधरा आदि स्टेशन रुकते हुए अगले दिन रात 8:50 बजे उधना पहुंच जाएगी। वापसी में उधना से 04106 प्रत्येक शुक्रवार, सोमवार 12 जून से 31 जुलाई तक रात 11:25 बजे चलकर प्रत्येक शनिवार व मंगलवार सुबह 5:10 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंच जाएगी।
विज्ञापन