फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway News: Prayagraj will get the fifth Vande Bharat, will reach Khajuraho in five hours

Railway News : प्रयागराज को मिलेगी पांचवीं वंदे भारत, पांच घंटे में पहुंचेंगे खजुराहो

Fri, 24 Oct 2025 12:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Oct 2025 12:25 PM IST
सार

प्रयागराज को जल्द ही एक और वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने वाली है। इसका संचालन वाराणसी से खजुराहो के बीच होगा। इससे प्रयागराज से खजुराहो का सफर महज पांच घंटे में पूरा होगा। ट्रेन सुबह 8:05 बजे चलेगी और दोपहर 1:10 बजे खजुराहो पहुंचेगी।

विज्ञापन
Railway News: Prayagraj will get the fifth Vande Bharat, will reach Khajuraho in five hours
वंदे भारत। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज को जल्द ही एक और वंदे भारत एक्सप्रेस मिलने वाली है। इसका संचालन वाराणसी से खजुराहो के बीच होगा। इससे प्रयागराज से खजुराहो का सफर महज पांच घंटे में पूरा होगा। ट्रेन सुबह 8:05 बजे चलेगी और दोपहर 1:10 बजे खजुराहो पहुंचेगी। ट्रेन चार धार्मिक स्थलों चित्रकूट, प्रयागराज, विंध्याचल और वाराणसी को जोड़ेगी।

विज्ञापन

इसकी समय-सारिणी जारी कर दी गई है। संगम नगरी में इस ट्रेन का दोनों ओर से प्रयागराज छिवकी में ठहराव होगा। वाराणसी से यह ट्रेन सुबह 5:25 बजे चलकर 6:55-6:57 बजे विंध्याचल पहुंचेगी। प्रयागराज छिवकी में इसका आगमन-प्रस्थान सुबह 8:00-8:05 बजे होगा। यहां से चलने के बाद ट्रेन चित्रकूट धाम में सुबह 10:05-10:07 बजे रूकेगी।

विज्ञापन

इसके बाद 11:08-11:10 बजे बांदा, 12:08-12:10 बजे महोबा और दोपहर 1:10 बजे ट्रेन खजुराहो पहुंचेगी। वापसी में खजुराहो से ट्रेन की रवानगी दोपहर 3:20 बजे होगी। महोबा में शाम 4:18-4:20 बजे, बांदा में शाम 5:13-5:15 बजे एवं चित्रकूट में इसका आगमन-प्रस्थान शाम 6:13-6:15 बजे होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात 8:20-8:25 बजे ट्रेन प्रयागराज छिवकी, रात 9:10-9:12 बजे विंध्याचल एवं रात 11 बजे वंदे भारत ट्रेन वाराणसी पहुंच जाएगी। वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत के संचालन को लेकर रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने खजुराहो के सांसद विष्णुदत्त शर्मा को पत्र भेजकर बताया है उक्त ट्रेन के परिचालन को स्वीकृति दे दी गई है।

बता दें कि वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत का संचालन शुरू होने के बाद प्रयागराज के खाते में कुल पांच वंदे भारत हो जाएगी। अभी चार वंदे भारत प्रयागराज जंक्शन के रास्ते संचालित हो रही है। अब यह पांचवीं वंदे भारत छिवकी के रास्ते चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed