फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway News: Porbandar-Asansol Express will run via Prayagraj, Railway released the timetable

Railway News : प्रयागराज होकर चलेगी पोरबंदर-आसनसोल एक्सप्रेस, रेलवे ने जारी की समय सारिणी

Thu, 10 Apr 2025 05:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 10 Apr 2025 05:12 PM IST
सार

पोरबंदर से आसनसोल के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। प्रयागराज जंक्शन के रास्ते इसका संचालन होगा। गाड़ी संख्या 09205 का संचालन पोरबंदर से 10 एवं 17 अप्रैल को होगा। पाेरबंदर से ट्रेन की रवानगी सुबह 8:50 बजे होगी।

विज्ञापन
Railway News: Porbandar-Asansol Express will run via Prayagraj, Railway released the timetable
Train Demo - फोटो : Freepik

विस्तार

पोरबंदर से आसनसोल के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। प्रयागराज जंक्शन के रास्ते इसका संचालन होगा। गाड़ी संख्या 09205 का संचालन पोरबंदर से 10 एवं 17 अप्रैल को होगा। पाेरबंदर से ट्रेन की रवानगी सुबह 8:50 बजे होगी। जामनगर, हापा, राजकोट, अहमदाबाद, गोधरा, रतलाम, उज्जैन, ललितपुर, झांसी, गोविंदपुरी स्टेशन रुकते हुए ट्रेन अगले दिन शाम 6:18 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। दो मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन वाया मिर्जापुर, सासाराम, धनबाद आदि स्टेशन रुकते हुए सुबह 6:45 बजे आसनसोल पहुंच जाएगी।

विज्ञापन


वापसी में आसनसोल से 09206 की रवानगी 12 एवं 19 अप्रैल की शाम 5:45 बजे होगी। अगले दिन सुबह 5:45 बजे ट्रेन प्रयागराज जंक्शन पहुंचेगी। यहां से चलने के बाद ट्रेन अगले दिन दोपहर 2:45 बजे पोरबंदर पहुंच जाएगी। एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 23 कोच की इस ट्रेन में एसी फर्स्ट का एक, एसी टू के दो, एसी थ्री के छह, स्लीपर के नौ एवं सामान्य श्रेणी के दो कोच एवं एसएलआर श्रेणी का एक कोच रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed