{"_id":"6a215f2f0816f6dfb402fb52","slug":"railway-news-kavach-4-0-successfully-tested-for-160-kmph-train-speed-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News : ट्रेन के 160 किमी रफ्तार के लिए कवच 4.0 का सफल परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News : ट्रेन के 160 किमी रफ्तार के लिए कवच 4.0 का सफल परीक्षण
Thu, 04 Jun 2026 04:49 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 04 Jun 2026 04:49 PM IST
सार
देश में पहली बार चिपियाना बुजुर्ग-टूंडला रेलखंड पर 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली रेलगाड़ियों के लिए अत्याधुनिक स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली कवच 4.0 का सफल कमिशनिंग किया गया है।
विज्ञापन
कवच।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में पहली बार चिपियाना बुजुर्ग-टूंडला रेलखंड पर 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली रेलगाड़ियों के लिए अत्याधुनिक स्वचालित ट्रेन सुरक्षा प्रणाली कवच 4.0 का सफल कमिशनिंग किया गया है। आने वाले दिनों में इस रेलखंड पर यात्री ट्रेन 160 किमी की रफ्तार से दौड़ सकेगी।
विज्ञापन
यह पूरा रेल खंड रेलवे का इकलौता ऐसा ट्रैक बन गया है, जहां इतनी उच्च गति पर कवच 4.0 पूरी तरह क्रियाशील है। इस अभूतपूर्व तकनीक का सफल परीक्षण कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस में किया गया। यह ट्रेन केर्नेक्स मेक के कवच सिस्टम से लैस है।
विज्ञापन
सफल परीक्षण के बाद महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने इसे मिशन रफ्तार की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस उपलब्धि से दिल्ली-हावड़ा मुख्य रेलमार्ग पर सुरक्षा और परिचालन दक्षता को नई मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
एनसीआर के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि इस सुरक्षा कवच को अंतिम मंजूरी देने से पहले आरडीएसओ और स्वतंत्र सुरक्षा मूल्यांकनकर्ता ने कड़े परीक्षण किए गए।