फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway News: Inquiry centers of 20 railway stations of the division will go into private hands, tender proces

Railway News :मंडल के 20 रेलवे स्टेशनों के पूछताछ केंद्र जाएंगे निजी हाथों में, टेंडर की प्रक्रिया शुरू

Sun, 14 Apr 2024 05:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 14 Apr 2024 05:36 PM IST
सार

प्रयागराज हो या फिर कानपुर, अलीगढ़ हो या फिर टूंडला स्टेशन। इन सभी के पूछताछ केंद्र में 24 घंटे रेलकर्मी तैनात रहते हैं, लेकिन अब इनकी जगह निजी कर्मी लेंगे। रेलकर्मियों की तरह निजी कर्मी भी स्टेशनों पर 24 घंटे शिफ्टवार तैनात रहेंगे।

विज्ञापन
Railway News: Inquiry centers of 20 railway stations of the division will go into private hands, tender proces
रेलवे पूछताछ केंद्र। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज, कानपुर, अलीगढ़, इटावा समेत उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज मंडल के 20 स्टेशनों की पूछताछ सेवा निजी हाथों में जाएगी। इन स्टेशनों पर बने पूछताछ सेवा केंद्र पर रेलकर्मियों की जगह निजी कर्मचारी ही यात्रियों को ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान की जानकारी देंगे। इसका टेंडर जारी होने के बाद रेलवे ने निजी हाथों में पूछताछ केंद्र दिए जाने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


प्रयागराज हो या फिर कानपुर, अलीगढ़ हो या फिर टूंडला स्टेशन। इन सभी के पूछताछ केंद्र में 24 घंटे रेलकर्मी तैनात रहते हैं, लेकिन अब इनकी जगह निजी कर्मी लेंगे। रेलकर्मियों की तरह निजी कर्मी भी स्टेशनों पर 24 घंटे शिफ्टवार तैनात रहेंगे। उनके लिए एक निर्धारित ड्रेस भी रहेगी। प्रयागराज मंडल के 20 स्टेशनों के पूछताछ केंद्र निजी हाथ में दिए जाने की प्रक्रिया चुनाव आचार संहिता लागू होने से पूर्व ही शुरू की जा चुकी है। इसका टेंडर भी आचार संहिता लागू होने से पूर्व जारी हो चुका है।
विज्ञापन


20 स्टेशनों पर कुल 25 पूछताछ केंद्र निजी हाथों में दिए जाएंगे। इन स्टेशनों में प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, अलीगढ़, कानपुर अनवरगंज, इटावा, फिरोजाबाद, टूंडला, खुर्जा आदि के नाम शामिल हैं। इनके पूछताछ केंद्र तीन वर्ष के लिए निजी हाथों में दिए जाएंगे। प्रयागराज मंडल की ओर से सात करोड़ एक लाख 55 हजार 849 रुपये का टेंडर निकाला जा चुका है। इसमें अनुभव व वित्तीय क्षमतावान ठेकेदारों को ही मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed