फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway News: If food is not booked earlier in Vande Bharat, Rajdhani, Duronto, service charge will have to be

Railway News : वंदे भारत, राजधानी, दुरंतो में पहले बुक नहीं कराया खाना तो देना होगा सर्विस चार्ज

Thu, 21 Jul 2022 12:42 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 Jul 2022 12:42 AM IST
सार

पिछले दिनों ही भोपाल शताब्दी में 20 रुपये की चाय के लिए 50 रुपये सर्विस टैक्स लिए जाने के मामले में रेलवे की खासी किरकिरी हुई। उसी के बाद रेल मंत्रालय  की तरफ से इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी ) को एक सर्कुलर जारी किया गया है।

विज्ञापन
Railway News: If food is not booked earlier in Vande Bharat, Rajdhani, Duronto, service charge will have to be
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वंदे भारत, राजधानी, दुरंतो एवं शताब्दी एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों को चाय एवं पानी से रेलवे ने भले ही सर्विस चार्ज से छूट दे दी हो लेकिन संबंधित ट्रेनों में नाश्ता और भोजन की बुकिंग यात्रियों को पहले ही करवानी होगी। ऐसा न करने पर अगर यात्री सफर के दौरान नाश्ता या भोजन की डिमांड करते हैं तो उन्हें सर्विस ट्रैक्स के रूप में पहले की तरह अब भी 50 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे।

विज्ञापन



दरअसल पिछले दिनों ही भोपाल शताब्दी में 20 रुपये की चाय के लिए 50 रुपये सर्विस टैक्स लिए जाने के मामले में रेलवे की खासी किरकिरी हुई। उसी के बाद रेल मंत्रालय  की तरफ से इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी ) को एक सर्कुलर जारी किया गया है, जिसमें प्रीमियम ट्रेनों में लगने वाले सर्विस चार्ज को हटा दिया है। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि अगर टिकट बुकिंग के दौरान यात्री नाश्ता या खाने की बुकिंग नहीं करवाते हैं तो उन्हें सफर के दौरान 50 रुपये सर्विस चार्ज देना होगा।

विज्ञापन

वंदे भारत एक्सप्रेस का नया रेट
एक्जीक्यूटिव क्लास

सुबह की चाय - 15 रुपये
नाश्ता - 155 रुपये (ऑफ बोर्ड,),     205 रुपये (ऑन बोर्ड)
लंच/डिनर - 244 रुपये (ऑफ बोर्ड,),     294 रुपये  (ऑन बोर्ड)
शाम की चाय व स्नेक्स- 105 रुपये (ऑफ बोर्ड,),     155 रुपये (ऑन बोर्ड)

चेयर कार:
सुबह की चाय - 15 रुपये
नाश्ता - 122 रुपये. (ऑफ बोर्ड,) ,     172 रुपये (ऑन बोर्ड)
लंच/डिनर - 222 रुपये (ऑफ बोर्ड,),    272 रुपये (ऑन बोर्ड)
शाम की चाय व स्नैक्स- 66 रुपये (ऑफ बोर्ड,),     116 रुपये (ऑन बोर्ड)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed