फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway News: Engine of Mumbai Janta Express fails, operations of more than ten trains disrupted

Railway News : मुंबई जनता एक्सप्रेस का इंजन फेल, दस से अधिक ट्रेनों का गड़बड़ाया संचालन

Thu, 12 Jun 2025 03:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 12 Jun 2025 03:55 PM IST
सार

मुंबई के लोकमान्य तिलक से पटना जा रही मुंबई जनता एक्सप्रेस के इंजन में आई खराबी की वजह से ट्रेन दो घंटे से ज्यादा समय नैनी से लिंक जंक्शन के बीच खड़ी रही। जिस वजह से प्रयागराज-मुंबई रूट पर ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया।

विज्ञापन
Railway News: Engine of Mumbai Janta Express fails, operations of more than ten trains disrupted
प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन में चढ़ने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुंबई के लोकमान्य तिलक से पटना जा रही मुंबई जनता एक्सप्रेस के इंजन में आई खराबी की वजह से ट्रेन दो घंटे से ज्यादा समय नैनी से लिंक जंक्शन के बीच खड़ी रही। जिस वजह से प्रयागराज-मुंबई रूट पर ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया। तकरीबन दस यात्री ट्रेनों व पांच मालगाड़ियां को तमाम स्टेशनों पर रोकना पड़ा।

विज्ञापन


गाड़ी संख्या 13202 मुंबई जनता एक्सप्रेस का प्रयागराज छिवकी आने का समय दोपहर 2.55 बजे है। इसके पूर्व ट्रेन शंकरगढ़ से दोपहर 2.23 बजे छिवकी के लिए चली। इरादतगंज स्टेशन के आगे लिंक जंक्शन के पास दोपहर 3.15 बजे के आसपास ट्रेन के इंजन में तकनीकी खामी आ गई। सूचना पाकर स्टेशन अधीक्षक लिंक जंक्शन, आरपीएफ नैनी एवं जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

रेलवे के तकनीकी स्टाफ ने पहले इंजन दुरुस्त करने का प्रयास किया, लेकिन जब खामी दूर नहीं हुई तो प्रयागराज कंट्रोल रूम के निर्देश पर इंजन बदले जाने की प्रक्रिया शुरू हुई। इस बीच गर्मी के मारे यात्रियों का बुरा हो गया। संबंधित रूट पर चल रहीं ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में छिवकी से दूसरा इंजन लाकर शाम छह बजे ट्रेन को प्रयागराज छिवकी स्टेशन पहुंचाया गया। इसके पूर्व तमाम यात्री ट्रेन से उतर कर आसपास लगे पेड़ों के नीचे खड़े हो गए। बता दें कि लिंक जंक्शन पर न तो प्लेटफॉर्म है और न ही टिन शेड है। इंजन बदलने के दौरान ट्रेन की सप्लाई बंद होने पर ट्रेन के एसी कोच के यात्री हलकान हो गए। यहां से रवाना होने के बाद ट्रेन छिवकी स्टेशन पर रुकी तो ट्रेन के शौचालयों व बेसिन में पानी की सप्लाई दी गई।


तीस रुपये में पानी और दस रुपये में बिका खीरा

एलटीटी पटना एक्सप्रेस के इंजन में खराबी के बाद यात्री बेहाल रहे। इस दौरान लिंक जंक्शन के पास मौजूद अवैध वेंडरों ने तीस रुपये में सादा पानी और दस रुपये में खीरा बेचा। इस दौरान खाने पीने की सामग्रियों को वेंडरों मूल्य से अधिक दामों पर बेचा।

मुंबई जनता के इंजन में तकनीकी खामी आई थी। रेलवे द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेन का इंजन बदला गया। - अमित कुमार सिंह, पीआरओ, प्रयागराज मंडल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed