फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway Minister said: Feedback will be taken from public representatives for Mahakumbh

NCR Railway :महाकुंभ के लिए जनप्रतिनिधियों से लिया जाएगा फीडबैक, बड़ी संख्या में चलाई जाएंगी स्पेशल ट्रेनें

Wed, 24 Jul 2024 05:51 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 24 Jul 2024 05:51 PM IST
सार

महाकुंभ के मद्देनजर स्टेशनों पर लंबित और प्रस्तावित परियोजनाओं को अमृत भारत योजना के तहत पूरा किया जाएगा। रेलमंत्री ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एनसीआर रेलवे को इसकी जानकारी दी।  

विज्ञापन
Railway Minister said: Feedback will be taken from public representatives for Mahakumbh
रेलमंत्री की वर्चुअल कांफ्रेंस के बाद मीडिया को संबोधित करते जीएम एनसीआर उपेंद्र चंद्र जोशी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लोकसभा में पेश हुए बजट में रेलवे की कई परियोजनाओं को हरी झंडी मिली है। इसमें प्रयागराज जंक्शन के साथ ही फाफामऊ जंक्शन और प्रतापगढ़ जंक्शन के लिए कई विकास के लिए धन स्वीकृत हुआ है। महाकुंभ के मद्देनजर स्टेशनों पर लंबित और प्रस्तावित परियोजनाओं को अमृत भारत योजना के तहत पूरा किया जाएगा। रेलमंत्री ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से एनसीआर रेलवे को इसकी जानकारी दी।  

विज्ञापन


वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद एनसीआर रेलवे के महाप्रबंधक ने पत्रकारों को बताया कि रेलमंत्री के अनुसार मोदी के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश में रेलवे का बजट 18 गुना बढ़ा है। उत्तर प्रदेश में पिछले 10 सालों में 4900 किलोमीटर के रेलवे ट्रैक बनाए गए हैं जो कि पूरे स्विट्जरलैंड के रेलवे ट्रैक की लंबाई से अधिक हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि  उत्तर प्रदेश में रेलवे के विकास के लिए कुल 92000 करोड़ रुपए का निवेश किया जा रहा है, जो कि पिछली सरकार की तुलना में 18 गुना ज्यादा है। उत्तर प्रदेश के सभी रेलवे ट्रैकों का शत प्रतिशत विद्युतीकरण हो चुका हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुंभ के लिए जनप्रतिनिधियों से किया जाएगा संवाद, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

जीएम ने बताया कि रेलमंत्री ने कहा कि कुंभ सुगम रूप से चले और श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसके लिए 40 से भी अधिक प्रोजेक्ट्स को चिन्हित किया गया है। प्रयागराज  के रेलवे स्टेशन का रिडेवलपमेंट कई फेस में होगा। कुंभ की तैयारियों की समीक्षा मुख्यमंत्री स्वयं कर रहें है, कहीं कोई कमी न रहें इसके लिए जनप्रतिनिधियों से फीडबैक लिया जा रहा है।

157 स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा

प्रयागराज, फूलपुर, फाफामऊ जंक्शन, जंघई जंक्शन, प्रयाग जंक्शन के अलावा प्रतापगढ़ के चिलबिला, कुंडा हरनामगंज, लालगंज, प्रतापगढ़ जंक्शन आदि का विकास अमृत भारत स्टेशन के रूप में किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed