Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway employees depart for Vijayawada by a special train; will participate in the annual convention.

प्रयागराज : विजयवाड़ा के लिए विशेष ट्रेन से रवाना हुए रेलकर्मी, वार्षिक अधिवेशन में लेंगे हिस्सा

Sun, 29 Nov 2026 08:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 29 Nov 2026 08:00 PM IST
सार

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के दो से चार दिसंबर तक विजयवाड़ा में होने वाले 102वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल होने के लिए रविवार को नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) का प्रतिनिधिमंडल महामंत्री आरडी यादव के नेतृत्व में रवाना हो गया।

विज्ञापन
Railway employees depart for Vijayawada by a special train; will participate in the annual convention.
अधिवेशन में जाने के लिए विजयवाड़ा के लिए रवाना होते रेल कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के दो से चार दिसंबर तक विजयवाड़ा में होने वाले 102वें वार्षिक अधिवेशन में शामिल होने के लिए रविवार को नार्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (एनसीआरएमयू) का प्रतिनिधिमंडल महामंत्री आरडी यादव के नेतृत्व में रवाना हो गया। दोपहर 12:10 बजे विशेष ट्रेन से प्रतिनिधियों की रवानगी से पहले प्रयागराज स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर कर्मचारियों की भीड़ उमड़ी और नारेबाजी से पूरा परिसर गूंज उठा।

विज्ञापन


निर्धारित कार्यक्रम के तहत यह स्पेशल ट्रेन सुबह 11 बजे ही प्लेटफॉर्म नंबर दो पर पहुंच गई थी, जो उत्तर मध्य रेलवे के 14 स्टेशनों पर रुकते हुए विजयवाड़ा जाएगी। रवानगी से पहले महामंत्री कॉमरेड आरडी यादव ने प्रतिनिधियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए संगठन की एकता व मजबूती बनाए रखने का संदेश दिया और आश्वस्त किया कि कर्मचारी हितों से जुड़े हर मुद्दे पर केंद्र सरकार के समक्ष मजबूती से संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन


कहा कि इस अधिवेशन मेें रिक्त पदों पर भर्ती, निजीकरण, आउटसोर्सिंग, बोनस, आठवें वेतन आयोग, पुरानी पेंशन योजना, कार्य के घंटे और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। जंक्शन से इस दौरान मंडल मंत्री डीएस यादव, मनोज त्रिपाठी, बृजेंद्र कुमार, नागेंद्र बहादुर सिंह, अरविंद पांडेय, विजेंद्र यादव समेत बड़ी संख्या में रेलकर्मी रवाना हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed