फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Railway doctors separated the two fingers of the hand stuck since childhood

बचपन से चिपकी हुई हाथ की दो अंगुलियों को रेलवे चिकित्सकों ने किया अलग 

Sat, 07 Aug 2021 12:51 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 07 Aug 2021 12:51 AM IST
सार

रेलवे के केंद्रीय चिकित्सालय में चिकित्सकों के अथक प्रयास से एक जटिल सर्जरी की गई है। यहां सर्जरी विभाग ने एक बच्चे की हाथ की दो अंगुली जो बचपन से चिपकी हुई थी, उसे अलग करने में कामयाबी हासिल की है।

विज्ञापन
Railway doctors separated the two fingers of the hand stuck since childhood
ऑपरेशन (डेमो)

विस्तार

रेलवे के केंद्रीय चिकित्सालय में चिकित्सकों के अथक प्रयास से एक जटिल सर्जरी की गई है। यहां सर्जरी विभाग ने एक बच्चे की हाथ की दो अंगुली जो बचपन से चिपकी हुई थी, उसे अलग करने में कामयाबी हासिल की है। चिकित्सकों के इस कार्य की रेलवे प्रशासन ने भी सराहना की है। 
विज्ञापन


दरअसल रेलवे में स्टेशन मास्टर अफजल अहमद के  पुत्र रेयान के दाहिने हाथ की कनिष्ठ अंगुली दूसरी अंगुली से जुड़ी हुई थी। तय हुआ कि रेयान का ऑपरेशन प्रयागराज के केंद्रीय चिकित्सालय में करवाया जाएगा।
विज्ञापन


न्यूरो सर्जन की सलाह के बाद 12 जुलाई को डाक्टर संजय कुमार,  द्वारा रेयान का सफलता पूर्वक आपरेशन किया गया । इस ऑपरेशन द्वारा दोनो अंगुलियों को एक दुसरे से अलग  किया गया। ऑपरेशन जटिल था, इसलिए उसमें दो घंटे का वक्त लगा। अब उसकी अंगुली पूर्णत: सामान्य हो चुकी है। रेयान के परिजनों ने सफल ऑपरेशन और अंगुली के सामान्य होने पर रेलवे के चिकित्सकों का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed