फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Rail Neer made mandatory at 21 stations, including Prayagraj

Railway: प्रयागराज समेत 21 स्टेशनों पर अनिवार्य हुआ रेलनीर, स्टाक न होने पर ही रख सकेंगे दूसरा ब्रांड

Fri, 18 Sep 2026 07:15 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 18 Sep 2026 07:15 PM IST
सार

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने यात्रियों की सेहत और सफर के दौरान स्वच्छ जल की अहम जरूरत को देखते हुए प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, झांसी, ग्वालियर और आगरा कैंट जैसे 21 प्रमुख स्टेशनों पर रेल नीर की उपलब्धता अनिवार्य कर दी है ।

विज्ञापन
Rail Neer made mandatory at 21 stations, including Prayagraj
रेल नीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) ने यात्रियों की सेहत और सफर के दौरान स्वच्छ जल की अहम जरूरत को देखते हुए प्रयागराज, कानपुर सेंट्रल, झांसी, ग्वालियर और आगरा कैंट जैसे 21 प्रमुख स्टेशनों पर रेल नीर की उपलब्धता अनिवार्य कर दी है । जिन 21 स्टेशनों पर रेल नीर अनिवार्य किया गया है उसमें मथुरा जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, अलीगढ़ जंक्शन, इटावा जंक्शन, उरई, मानिकपुर जंक्शन, टूंडला जंक्शन, मिर्जापुर जंक्शन, ललितपुर, खजुराहो आदि के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं।

विज्ञापन


अगर किन्हीं कारणों से रेल नीर उपलब्ध नहीं है तो पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के 11 ब्रांडों को रेलवे ने अपनी सूची में जगह दी है। इसके साथ ही यात्रियों को बेहद किफायती दरों पर शुद्ध आरओ पानी मुहैया कराने के लिए इन 21 चुनिंदा स्टेशनों पर 137 वाटर वेंडिंग मशीनें भी हैं। एनसीआर के सीनियर पीआरओ डाॅ. अमित मालवीय ने कहा कि सूचना मिली थी कि गैर अधिकृत ब्रांड का पानी कुछ वेंडर यात्रियों तक पहुंचा रहे हैं। इसी वजह से एनसीआर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सिर्फ रेलनीर ही अनिवार्य रूप से स्टेशनों पर बेचा जाएगा। इसके अलावा कुछ अन्य अधिकृत ब्रांड के पानी भी एनसीआर की सूची में शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed