फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   PUVVNL: Benefit of OTS will be available at Jan Seva Kendra also, decide the installment yourself

PUVVNL : जन सेवा केंद्र पर भी मिलेगा ओटीएस का लाभ, खुद निर्धारित करें किस्त

Sun, 26 Nov 2023 04:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 26 Nov 2023 04:52 PM IST
सार

विभागीय अनुमान के मुताबिक दोनों ही जोन में करीब 50 से 60 हजार उपभोक्ता ओटीएस योजना से लाभान्वित हाेंगे। योजना में घरेलू, वाणिज्यिक, निजी संस्थान, निजी नलकूप और औद्योगिक उपभोक्ताओं को लाभ मिल रहा है।

विज्ञापन
PUVVNL: Benefit of OTS will be available at Jan Seva Kendra also, decide the installment yourself
UPPCL - फोटो : Social Media

विस्तार

बिजली उपभोक्ताओं के लिए ऊर्जा निगम की ओर से लाई गई एकमुश्त समाधान योजना का लाभ लेने के लिए अब उपभोक्ता जन सेवा केंद्र पर भी अपना पंजीकरण करा सकते हैं। साथ ही लाभ लेने के लिए मीटर रीडर की भी मदद ले सकते हैं। आठ नवंबर से शुरू हुई ओटीएस योजना में अबतक प्रयागराज प्रथम जोन में आठ हजार और प्रयागराज द्वितीय जोन में 11 हजार उपभोक्ताओं का पंजीकरण हो चुका है।

विज्ञापन


विभागीय अनुमान के मुताबिक दोनों ही जोन में करीब 50 से 60 हजार उपभोक्ता ओटीएस योजना से लाभान्वित हाेंगे। योजना में घरेलू, वाणिज्यिक, निजी संस्थान, निजी नलकूप और औद्योगिक उपभोक्ताओं को लाभ मिल रहा है। पहले आओ ज्यादा छूट पाओ के तहत शुरू हुई इस योजना में अबतक 19 हजार लोग पंजीकरण करा चुके हैं। उपभोक्ताओं को 30 नवंबर तक संपूर्ण बकाय का भुगतान करने पर 90 प्रतिशत की छूट, तीन किस्त में भुगतान पर 80 और छह किस्त में भुगतान पर 70 प्रतिशत तक की छूट मिल रही है।
विज्ञापन


वहीं, एक से 15 दिसंबर तक पूर्ण भुगतान पर 80 प्रतिशत की छूट, तीन किस्त में भुगतान पर 70 प्रतिशत और छह किस्त में भुगतान पर 60 प्रतिशत की छूट मिलेगी। 16 दिसंबर के बाद पूर्ण भुगतान पर 70 प्रतिशत की छूट, तीन किस्त में भुगतान पर 60 प्रतिशत और छह किस्तों भुगतान पर 50 प्रतिशत की छूट मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओटीएस योजना में पंजीकरण कराने के लिए उपभोक्ता उपखंड अधिकारी कार्यालय, अवर अभियंता कार्यालय से संपर्क करने के अलावा जन सेवा केंद्र या फिर पावर कॉरपोरेशन की वेबसाइट पर खुद पंजीकरण करा सकते हैं। वहीं पर उपभोक्ता अपनी किस्तों का भी चयन कर सकते हैं। मुख्य अभियंता प्रमोद कुमार सिंह के अनुसार एक मुश्त समाधान योजना का ज्यादा से ज्यादा पंजीकरण हो इसके लिए तमाम तरीकों से प्रचार प्रसार भी कराया जा रहा है। इस योजना का लाभ हर तरह के उपभोक्ता उठा सकते हैं। ऐसे अवसर कम ही मिल पाते हैं। इसलिए लोगों को इस योजना का लाभ जरूर लेना चाहिए।


इनको मिल रहा है लाभ

ओटीएस योजना का लाभ घरेलू, वाणिज्यिक, निजी संस्थान, निजी नलकूप, औद्योगिक और चोरी के मामले में एफआईआर वाले उपभोक्ताओं को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed