{"_id":"64ac6d5238a67e86f80829a5","slug":"purse-snatched-from-woman-allahabad-news-c-3-1-ald1019-173739-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: महिला से पर्स छिनैती, गुमशुदगी दर्ज कर थाने से टरकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: महिला से पर्स छिनैती, गुमशुदगी दर्ज कर थाने से टरकाया
विज्ञापन
अतरसुइया के मीरापुर सब्जी मंडी में खरीदारी करने गईं प्रतिभा सिंह के साथ सरेशाम छिनैती हो गई। बेहद भीड़भाड़ वाले इस इलाके में बाइकसवार दो बदमाश उनके हाथ से पर्स छीनकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें थाने ले गई। लेकिन लूट की एफआईआर दर्ज करने की बजाय गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखकर थाने से टरका दिया।
घटना रात आठ बजे के करीब हुई। भुक्तभोगी हर्षवर्धन नगर की रहने वाली हैं। वह सब्जी खरीदने सब्जी मंडी में आई थीं। अभी वह दुकान पर पहुंची ही थीं कि तभी पीछे से आए बाइकसवार दो बदमाशों ने गाड़ी उनके पास लगा दी। वह कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही उनके हाथ से पर्स छीन लिया। उन्होंने शोर मचाया लेकिन तब तक बदमाश पर्स लेकर भाग निकले। आसपास के लोगों ने सूचना दी तो पुलिस आ गई और उन्हें थाने ले गई।
आरोप है कि पूरी घटना बताने के बावजूद थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखकर उन्हें टरका दिया गया। इस मामले में अतरसुइया एसएचओ विनोद यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जब उनसे एफआईआर न दर्ज किए जाने की वजह पूछी गई तो गोलमोल जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मामले में कार्रवाई होगी और एफआईआर के संबंध में जवाब देने से बचते रहे।
विज्ञापन
आए दिन होती है छिनैती, दर्ज नहीं होती रिपोर्ट
स्थानीय लोगों का कहना है कि मीरापुर में आए दिन छिनैती, चोरी की वारदातें होती हैं। शाम होते ही मीरापुर से लेकर गोलपार्क तक और अतसुइया चौराहे तक अराजक तत्वों का जमावड़ा लगने लगता है। इसके बाद भी स्थानीय पुलिस लापरवाह बनी हुई है। आरोप यह भी है कि छिनैती की वारदातों में अक्सर गुमशुदगी लिखकर पुलिस पीड़ित को टरका देती है। यही वजह है कि कागजों में अपराध कम रहता है और अपराधी बेखौफ होकर घटनाएं अंजाम देते रहते हैं।