फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Puri Shankaracharya said: Baba Bageshwar Dham has become a campaigner of BJP, I condemn him

पुरी शंकराचार्य बोले : भाजपा के प्रचारक बन गए हैं बाबा बागेश्वर धाम, मैं उनकी निंदा करता हूं

Thu, 18 May 2023 10:59 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 18 May 2023 10:59 AM IST
सार

गोवर्धन मठ पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने बिहार में बाबा बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री को लेकर हो रहे विरोध के सवाल पर कहा कि मैं भी बिहार जाता हूं, वहां पर हिंदू राष्ट्र बनाने की बात भी कही, लेकिन मेेरा विरोध नहीं हुआ।

विज्ञापन
Puri Shankaracharya said: Baba Bageshwar Dham has become a campaigner of BJP, I condemn him
पुरीपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुरी शंकराचार्य पीठाधीश्वर स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा है कि बाबा बागेश्वर धाम भारतीय जनता पार्टी के प्रचारक बनकर रह गए हैं। पुरी शंकराचार्य ने कहा कि अगर संत किसी पार्टी का प्रचारक बन जाएगा, तो उसका विरोध तो होगा ही। पुरी शंकराचार्य ने ये बातें बुधवार को अपने शिवगंगा आश्रम में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं।

विज्ञापन

पुरी शंकराचार्य 21 मई तक अपने आश्रम में प्रवास करेंगे। इस दौरान रोजाना सुबह-शाम हिंदू राष्ट्र पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। गोवर्धन मठ पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने बिहार में बाबा बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री को लेकर हो रहे विरोध के सवाल पर कहा कि मैं भी बिहार जाता हूं, वहां पर हिंदू राष्ट्र बनाने की बात भी कही, लेकिन मेेरा विरोध नहीं हुआ। मैं उनकी निंदा नहीं करता हूं, वह बहुत अच्छे हैं। कहा कि जब हम किसी पार्टी विशेष के लिए कार्य करने लगेंगे, तो विरोध होना स्वाभाविक है। आगामी 2024 के आम चुनाव के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम विवेचन करते हैं कि राजनीति, भारत और विश्व का स्वरूप क्या होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed