{"_id":"6aa3192d457a73d99e0075e8","slug":"pukka-wall-collapsed-after-a-deep-pit-was-dug-next-to-the-house-allahabad-news-c-407-1-nan1015-19959-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: घर के बगल गहरा गड्ढा खोदने से गिरी पक्की दीवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: घर के बगल गहरा गड्ढा खोदने से गिरी पक्की दीवार
Fri, 11 Sep 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Fri, 11 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
> जगदीशपुर गांव में दीवार से सटाकर पड़ोसी द्वारा खोदे गए गहरे गड्ढे के कारण ढही पक्की दीवार ।
- फोटो : Archive
विज्ञापन
जगदीशपुर गांव में घर के बगल 10 फीट गहरा गड्ढा खोदे जाने से एक ग्रामीण के घर की पक्की दीवार ढह गई। पीड़ित ने एसडीएम से शिकायत कर मुआवजे की मांग की है। महेंद्र प्रसाद ने आरोप लगाया कि दो माह पूर्व पड़ोसी सुरेश सोनकर ने जेसीबी से उनके पक्के मकान के बगल गहरा गड्ढा खोदवा दिया।
विरोध करने पर आरोपी मारपीट पर आमादा हो गए। पीड़ित के मुताबिक, तेज बारिश से गड्ढे में पानी भर गया, जिससे मकान की एक तरफ की पक्की दीवार गिर गई। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। मामले की शिकायत थाने में भी की गई, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इस पर पीड़ित ने एसडीएम संदीप तिवारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन