Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Protest over cut-off irregularities in Railway Group-D recruitment; matter referred to the board

प्रयागराज : रेलवे ग्रुप-डी भर्ती में कटऑफ गड़बड़ी पर प्रदर्शन, मामला बोर्ड भेजा

Thu, 19 Nov 2026 02:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 19 Nov 2026 02:36 PM IST
सार

रेलवे ग्रुप-डी (सीईएन 08/2024) भर्ती प्रक्रिया में कथित विसंगतियों और कटऑफ अंकों को लेकर उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय सूबेदारगंज के बाहर अभ्यर्थियों का आक्रोश बुधवार को भी जारी रहा। छात्रों के रातभर चले कड़े विरोध के बाद रेलवे प्रशासन को कदम उठाना पड़ा।

विज्ञापन
Protest over cut-off irregularities in Railway Group-D recruitment; matter referred to the board
सूबेदारगंज स्थित एनसीआर रेलवे मुख्यालय पर प्रदर्शन करते अभ्यर्थी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेलवे ग्रुप-डी (सीईएन 08/2024) भर्ती प्रक्रिया में कथित विसंगतियों और कटऑफ अंकों को लेकर उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय सूबेदारगंज के बाहर अभ्यर्थियों का आक्रोश बुधवार को भी जारी रहा। छात्रों के रातभर चले कड़े विरोध के बाद रेलवे प्रशासन को कदम उठाना पड़ा।

विज्ञापन


अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के बाद, रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ (आरआरसी) प्रयागराज ने बुधवार देर रात एक नोटिस जारी किया। इसमें बताया गया कि कोर्स कंप्लीटेड एक्ट अप्रेंटिस (सीसीएए) अभ्यर्थियों के सभी प्रत्यावेदन रेलवे बोर्ड को भेजे गए हैं।
विज्ञापन


यह आंदोलन मंगलवार सुबह से शुरू हुआ था और कड़ाके की ठंड में रातभर जारी रहा। अभ्यर्थी मुख्यालय के गेट पर डटे रहे। प्रदर्शनकारी छात्रों का तर्क है कि सीसीएए श्रेणी में सामान्य वर्ग का कटऑफ 71.493 अंक है। वहीं, अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग का कटऑफ इससे अधिक 73.048 अंक तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य वर्ग की तुलना में एसटी वर्ग का कटऑफ अधिक होने पर अभ्यर्थियों ने सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि परिणाम में रेलवे के संस्थानों के अलावा दूसरे विभागों से अप्रेंटिस करने वालों को भी शामिल किया गया। इससे रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने वाले मूल अभ्यर्थियों के अवसर प्रभावित हो रहे हैं।

Trending Videos

उच्चस्तरीय वार्ता और ज्ञापन

बुधवार सुबह अभ्यर्थियों ने एनसीआर महाप्रबंधक को बुलाने की मांग की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बुधवार दोपहर को रेलवे प्रशासन ने मध्यस्थता की पहल की। दस सदस्यीय अभ्यर्थियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर मध्य रेलवे, रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) और आरआरसी के उच्च अधिकारियों से विस्तृत वार्ता की। इस दौरान अभ्यर्थियों ने अपनी सभी मांगों का लिखित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि ज्ञापन और मांगों को रेलवे बोर्ड के पास भेजा जा रहा है।

रेलवे बोर्ड को भेजा गया मामला

रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ प्रयागराज की ओर से जारी नोटिस में कहा गया है कि सीईएन 08/2024 की भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत क्षैतिज आरक्षण की पद्धति और प्रयोज्यता के संबंध में कोर्स पूर्ण एक्ट अप्रेंटिस अभ्यर्थियों से अभ्यावेदन प्राप्त हुए हैं। इन पर विचार और आवश्यक निर्देश के लिए सक्षम प्राधिकारी (रेलवे बोर्ड) को भेज दिया गया है। आगे की कार्रवाई बोर्ड से मिलने वाले निर्देशों के अनुसार की जाएगी।

आंदोलन का प्रबंधन और आगे की सलाह

प्रयागराज के अलावा राजस्थान, बिहार, झारखंड और अन्य कई राज्यों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इस आंदोलन में शामिल हुए हैं। छात्रों के मुताबिक, इस पूरे आंदोलन का नेतृत्व श्रीशचंद यादव कर रहे हैं। आंदोलनरत युवाओं के लिए भोजन, कंबल और प्लास्टिक का इंतजाम किया गया। पटना की एक कोचिंग ने भी ऑनलाइन माध्यम से सहयोग किया। आरआरसी प्रयागराज ने अभ्यर्थियों को आगे की जानकारी के लिए अपनी वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed