{"_id":"5fc3fb108ebc3e9bed14c52e","slug":"prof-sangeeta-srivastava-becomes-the-new-vice-chancellor-of-allahabad-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"allahabad university : प्रो. संगीता श्रीवास्तव बनीं इलाहाबाद विश्वविद्यालय की नई कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
allahabad university : प्रो. संगीता श्रीवास्तव बनीं इलाहाबाद विश्वविद्यालय की नई कुलपति
Mon, 30 Nov 2020 01:32 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 30 Nov 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news : प्रो. संगीता श्रीवास्तव, कुलपति- इलाहाबाद विश्वविद्यालय।
- फोटो : prayagraj
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) राज्य विश्वविद्यालय की वर्तमान कुलपति एवं इविवि की गृह विज्ञान विभाग की पूर्व अध्यक्ष प्रो. संगीता श्रीवास्तव को इलाहाबाद विश्वविद्यालय का नया कुलपति नियुक्त किया गया है। नवनियुक्त कुलपति प्रो. संगीता श्रीवास्तव सोमवार को पदभार ग्रहण करेंगी। उनकी नियुक्ति का पत्र रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से जारी कर दिया गया, जोकि विवि प्रशासन को प्राप्त हो गया।
विज्ञापन
11 माह बाद विवि को मिला स्थायी कुलपति 31 दिसंबर 2019 को तत्कालीन कुलपति प्रो. रतनलाल हांगलू के त्यागपत्र देने के बाद से इलाहाबाद विश्वविद्यालय में कुलपति का पद लगातार कार्यवाहक कुलपति के भरोसे चल रहा था। अब प्रो. संगीता श्रीवास्तव की नियुक्ति के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति के पद को स्थायित्व मिलेगा। इविवि के रजिस्ट्रार प्रो. एनके शुक्ला ने बताया कि नवनियुक्त कुलपति एक दिसंबर को 11 बजे पदभार ग्रहण करेंगी।
विज्ञापन