{"_id":"5daa12438ebc3e93df424c87","slug":"prize-money-fraud-allahabad-news-ald2579184192","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइजमनी प्रतियोगिता के नाम पर फर्जीवाड़ा, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइजमनी प्रतियोगिता के नाम पर फर्जीवाड़ा, हंगामा
विज्ञापन
Prize Money Fraud
200 युवकों से 100-100 रुपये वसूले गए, पीड़ितों ने किया पथराव
व्हाट्स एप और पंफलेट के जरिए प्रतियोगिता का किया गया था प्रचार
प्रयागराज। कीडगंज स्थित परेड मैदान में प्राइजमनी प्रतियोगिता के नाम पर सैकड़ों युवकों से फर्जीवाड़ा हुआ। करीब 200 युवकों से आयोजक 100-100 रुपये वसूलकर भाग निकले। माजरा समझ में आने के बाद पीड़ितों ने भाग रहे आयोजकों पर पथराव भी किया। सूचना पर पुलिस पहुंची और किसी तरह उन्हें शांत कराया। हालांकि, देर रात तक पुलिस तहरीर मिलने की बात से इंकार करती रही।
परेड ग्राउंड में शहर के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में युवक शुक्रवार को पहुंचे थे। इनमें दारागंज निवासी नीरज तिवारी, नवाबगंज निवासी सुरेश यादव, दारागंज के रजनीश ठाकुर, नैनी निवासी अजीत मिश्रा, कीडगंज निवासी राजीव, श्रवण पटेल व अन्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि लखनऊ की एक कोचिंग सेना में भर्ती की तैयारी करवाती है। इसके संचालक की ओर से पिछले 10 दिनों से व्हाट्स एप व पंफलेट के जरिए यह प्रचार किया जा रहा था कि 18 अक्तूबर को उसकी ओर से प्राइजमनी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रथम स्थान पाने वाले को पांच, द्वितीय को तीन व तृतीय को दो हजार और सांत्वना पुरस्कार के रूप में 20 प्रतिभागियों को टीशर्ट दी जाएगी। आयोजन स्थल इविवि ग्राउंड बताया गया था। तय समय पर शुक्रवार को इविवि ग्राउंड पर बड़ी संख्या में युवक पहुंच गए। जहां बताया गया कि कुछ दिक्कतों की वजह से अब प्रतियोगिता परेड ग्राउंड में कराई जाएगी। वहां से आने के बाद चार बजे के करीब 1600 व 800 दो वर्गों में दौड़ कराई गई। इससे पहले 200 प्रतिभागियों से 100-100 रुपये पंजीकरण शुल्क भी जमा कराया गया। दौड़ अभी संपन्न भी नहीं हुई थी कि तभी दो कार व तीन बाइकों से पहुंचे आयोजक वहां से भागने लगे। यह देख प्रतिभागी समझ गए कि उनके साथ फर्जीवाड़ा हुआ है। जिस पर उन्होंने आयोजकों को खदेड़ लिया। साथ ही पथराव भी कर दिया। जिससे वहां भगदड़ की स्थिति हो गई। इसी दौरान किसी ने सूचना दी तो कीडगंज व दारागंज पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आयोजक भाग चुके थे। पुलिस ने किसी तरह प्रतिभागियों को शांत कराया। इस मामले में देर रात तक कोई लिखापढ़ी नहीं हुई थी। कीडगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि कोई तहरीर उन्हें नहीं मिली है। न ही किसी ने प्रतियोगिता आयोजित कराने के संबंध में कोई अनुमति ली थी। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।