{"_id":"f8c8335d850781c418733abe3e1f84bc","slug":"priyanka-gandhi-rose-as-soon-as-the-holiday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल के छुट्टी जाते ही उछला प्रियंका का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल के छुट्टी जाते ही उछला प्रियंका का नाम
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Tue, 24 Feb 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
राहुल गांधी के छुट्टी पर जाते ही एक बार फिर प्रियंका गांधी का नाम उछाल दिया गया है। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने विवादित पोस्टर के साथ धरना-प्रदर्शन इलाहाबाद में किया और असर दिल्ली तक दिखा। अब राहुल की जगह प्रियंका को कांग्रेस का कार्यवाहक उपाध्यक्ष बनाने की मांग उठी है। प्रियंका के समर्थकों ने सोनिया गांधी को पत्र भेजकर मांग की है कि प्रियंका को पूरी तरह से कांग्रेस की कमान सौंप दी जाए।
आनंद भवन में मंगलवार को दिन में काफी गहमागहमी रही। पार्टी में कोई न कोई नया विवाद पैदा करने मेें माहिर शहर कांग्रेस के पूर्व सचिव हसीब अहमद और श्रीश चंद्र दुबे ने एक बार फिर विवादित पोस्टर के जरिये पार्टी में घमासान मचा दिया। तमाम कार्यकर्ताओं संग ये नेता आनंद भवन पहुंचे और धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनके हाथों में पोस्टर था और उस पर लिखा था, ‘छुट्टी पर जब जाएं राहुल गांधी, कार्यवाहक उपाध्यक्ष बनें प्रियंका गांधी।’ एक अन्य पोस्टर पर लिखा था, ‘प्रियंका लाओ, कांग्रेस बचाओ।’ कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी कर रहे थे, ‘प्रियंका तुमको आना होगा, कांग्रेस की लाज बचाना होगा।’
राहुल गांधी के छुट्टी पर जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने यहां तक कह दिया कि बजट सत्र के दौरान राहुल विपक्ष को घेरने के बजाय छुट्टी लेकर कांग्रेसी सांसदों को हतोत्साहित करने का काम कर रहे हैं। इससे देश भर में कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा है और सरकार को गांधी परिवार को घेरने का एक और मौका मिल गया है। कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी को पत्र भेजकर मांग की है कि प्रियंका गांधी को कार्यवाहक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोनीत किया जाए, ताकि पार्टी के सांसदों का आत्मविश्वास कमजोर न पड़े और कार्यकर्ताओं का उत्साह एवं मनोबल बना रहे। धरना-प्रदर्शन में डॉ. असलम, अजीत पासी, महताब खां, विजय श्रीवास्तव, जितेंद्र मिश्र, कामेश्वर सोनकर, सुजीत मिश्र, गोलू पासी आदि शामिल रहे।