{"_id":"60070c2f1ee6e424186d5f91","slug":"principal-and-assistant-teacher-recruitment-1894-posts-will-be-recruited-in-aided-junior-high-school-at-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एडेड जूनियर हाईस्कूल में शिक्षकों के 1894 पदों पर होगी भर्ती, अलग-अलग होंगी दोनों परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडेड जूनियर हाईस्कूल में शिक्षकों के 1894 पदों पर होगी भर्ती, अलग-अलग होंगी दोनों परीक्षाएं
Tue, 19 Jan 2021 10:13 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 19 Jan 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के सहायता प्राप्त (एडेड) जूनियर हाईस्कूलों में ठप पड़ी शिक्षक भर्ती शुरू होने जा रही है। शासन के विशेष सचिव आरपी सिंह की ओर से सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी को पत्र भेजकर प्रधानाध्यापक के 390 एवं सहायक अध्यापक के 1504 कुल 1894 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया है। शिक्षकों की भर्ती लिखित परीक्षा के माध्यम से कराई जाएगी।
ढाई घंटे में हल करने होंगे 100 प्रश्न
सचिव परीक्षा नियामक की ओर से प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती के लिए 150 अंकों की लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा की अवधि 2.30 घंटे की होगी, इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त बेसिक स्कूल अध्यापकों की भर्ती सेवा नियमावली के 2019 के अनुसार भर्ती परीक्षा का कटऑफ सामान्य वर्ग के लिए 65 फीसदी और आरक्षित श्रेणी के लिए 60 फीसदी रखा गया है।
अलग-अलग होंगी दोनों परीक्षाएं
सहायक अध्यापक एवं प्रधानाध्यापक के पदों के लिए अलग-अलग आवेदन लिए जाएंगे। दोनों पदों के लिए अलग-अलग शुल्क देना होगा। दोनों परीक्षाएं अलग-अलग होंगी। प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक भर्ती, शिक्षक पात्रता परीक्षा के बाद अब शासन की ओर से सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी को एडेड जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षक भर्ती का दायित्व सौंपा गया है।
विज्ञापन
वस्तुनिष्ठ, बहुविकल्पीय आधारित परीक्षा होगी
एडेड जूनियर हाईस्कूलों के लिए भर्ती परीक्षा वस्तुनिष्ठ, बहुविकल्पीय ओएमआर शीट आधारित होगी। शासन की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि सहायक अध्यापक, प्रधानाध्यापक के पदों पर भर्ती के लिए टीईटी से उच्चस्तर की परीक्षा आयोजित की जाए। इसमें प्रधानाध्यापक के लिए परीक्षा के प्रश्नपत्र में कठिनाई एवं संयोजन का स्तर स्नातक स्तर का रखने की सलाह दी गई है। परीक्षा के लिए जारी दिशा निर्देश में पाठ्यक्रम स्पष्ट नहीं किया गया है। टीईटी से उच्च स्तर की परीक्षा आयोजित करने की बात कही गई है। ऐसे में यह तय करना मुश्किल है कि परीक्षा का पाठ्यक्रम का क्या होगा।

शैक्षिक अर्हता
सहायक अध्यापक एवं प्रधानाध्यापक के पदों के आवेदन के लिए शैक्षिक अर्हता स्नातक के साथ बीएड, बीटीसी अथवा एनसीटीई की ओर से मान्य प्रशिक्षण प्रमाण पत्र के साथ शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास होना चाहिए। आवेदन के लिए आयु का निर्धारण बेसिक शिक्षा नियमावली के आधार पर तय किया जाएगा।
प्रधानाध्यापक के लिए पांच वर्ष का अनुभव जरूरी
प्रधानाध्यापक पद के लिए पांच वर्ष का अध्यापन अनुभव होना जरूरी है। अभ्यर्थी को विद्यालय प्रबंधन का ज्ञान होना चाहिए। परीक्षा में प्रबंधन से जुड़े 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। इस परीक्षा की अवधि एक घंटे की होगी। प्रबंधन की परीक्षा सामान्य प्रश्नपत्र के बाद होगी।