फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   President Ram Nath Kovind to visit former Governor Keshari Nath Tripathi's house

पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के घर जाएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

Fri, 10 Sep 2021 11:11 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Sep 2021 11:11 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति का पूर्व राज्यपाल के घर जाने का कार्यक्रम अभी हाल ही में बना है। इसकी जानकारी होने के बाद ही प्रशासनिक अमला वहां तमाम व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गया। पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने अपने आवास पर राष्ट्रपति के आगमन की पुष्टि की है।

विज्ञापन
President Ram Nath Kovind to visit former Governor Keshari Nath Tripathi's house
prayagraj news : पूर्व राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी। - फोटो : prayagraj

विस्तार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार को पश्चिमी बंगाल के पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के घर जाएंगे। शाम चार बजे के आसपास राष्ट्रपति का पूर्व राज्यपाल के सिविल लाइंस स्थित आवास पर जाने का कार्यक्रम है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर पूर्व राज्यपाल के आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। वहां प्रशासन की ओर से साफ सफाई भी करवाई गई। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति का पूर्व राज्यपाल के घर जाने का कार्यक्रम अभी हाल ही में बना है। इसकी जानकारी होने के बाद ही प्रशासनिक अमला वहां तमाम व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गया। पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी ने अपने आवास पर राष्ट्रपति के आगमन की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शाम चार बजे के आसपास वे आएंगे। पूर्व राज्यपाल ने बताया कि पश्चिमी बंगाल का राज्यपाल रहते हुए वह अंतिम बार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले थे।
विज्ञापन


तब राष्ट्रपति भवन जाकर उनसे मुलाकात हुई थी। केशरी नाथ त्रिपाठी के अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से उनका पुराना नाता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के कार्यकाल के दौरान रामनाथ कोविंद संगठन में उपाध्यक्ष और महामंत्री के रूप में उनके साथ काम कर चुके हैं। केशरी नाथ ने बताया कि जब वह बिहार के राज्यपाल थे तो उनके बाद वहां का राज्यपाल रामनाथ कोविंद को ही बनाया गया था। कहा कि वह उनके आवास पर पहली बार आ रहे हैं। चंद्रशेखर इसके पूर्व मुकेश जायसवाल सामाजिक कार्यकर्ता हैं उनके घर गए थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed