फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Preparations complete, Indira Marathon will be held tomorrow, 120 runners have registered so far

Prayagraj : तैयारियां पूरी, कल होगी इंदिरा मैराथन, अब तक 120 धावकों ने कराया पंजीकरण,

Mon, 18 Nov 2024 02:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 18 Nov 2024 02:56 PM IST
सार

धावक आनंद भवन से दौड़ शुरु करके स्वराज भवन, इविवि, आयुक्त आवास, एनसीसी हेड क्वार्टर, महर्षि पतंजलि, म्योहाल चौराहा, धोबी घाट चौराहा, डीआईजी ऑफिस चौराहा, एजी ऑफिस चौराहा, पोलो ग्राउंड चौराहा, इलाहाबाद हाईकोर्ट, हनुमान मंदिर चौराहा, मेडिकल चौराहा, सीएमपी, डॉट पुल, बैरहना, नया पुल, डांडी, चाका ब्लॉक होते हुए दांदूपुर भारत पेट्रोल पंप तक जाएंगे।

विज्ञापन
Preparations complete, Indira Marathon will be held tomorrow, 120 runners have registered so far
इंदिरा मैराथन के लिए मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में तैयारियां तेज कर दी गई है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

39वीं अखिल भारतीय प्राइजमनी इंदिरा मैराथन मंगलवार को होगी। इसमें हिस्सा लेने के लिए प्रदेश के अलावा कई राज्यों के धावक शहर पहुंच रहे हैं। वहीं, धावकों को सोमवार को इलेक्ट्रॉनिक चिप दिया गया। क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से मैराथन की तैयारियां अंतिम चरण में है। मंगलवार को आनंद भवन से मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाएंगे।

विज्ञापन

धावक आनंद भवन से दौड़ शुरु करके स्वराज भवन, इविवि, आयुक्त आवास, एनसीसी हेड क्वार्टर, महर्षि पतंजलि, म्योहाल चौराहा, धोबी घाट चौराहा, डीआईजी ऑफिस चौराहा, एजी ऑफिस चौराहा, पोलो ग्राउंड चौराहा, इलाहाबाद हाईकोर्ट, हनुमान मंदिर चौराहा, मेडिकल चौराहा, सीएमपी, डॉट पुल, बैरहना, नया पुल, डांडी, चाका ब्लॉक होते हुए दांदूपुर भारत पेट्रोल पंप तक जाएंगे।

विज्ञापन


इसके बाद इसी मार्ग से वापस आते हुए मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में बनाए गए फिनिशिंग लाइन पर दौड़ को समाप्त करेंगे। क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों ने रविवार को मार्गों का निरीक्षण कर अपनी तैयारियों को परखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 120 धावकों ने कराया पंजीकरण

मैराथन में हिस्सा लेने के लिए अब तक 120 धावकों ने अपना पंजीकरण कराया है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी प्रेम कुमार के अनुसार, मैराथन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अंतिम समय तक पंजीकरण का काम चलता रहेगा। धावक सोमवार रात तक पंजीकरण करा सकते हैं।

एंबुलेंस और इंडीकेटर बोर्ड की व्यवस्था

धावकों की सुरक्षा के लिए चिकित्सकों की टीम मैराथन मार्ग पर मौजूद रहेगी, साथ ही आपातकालीन स्थिति के लिए छह एंबुलेंस की भी व्यवस्था की गई है। अनहोनी होने पर एंबुलेंस से धावक को अस्पताल पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा धावकों को रूट के सही मार्गदर्शन व शेष दौड़ की जानकारी देने के लिए प्रत्येक किमी पर इंडीकेटर बोर्ड मौजूद रहेंगे।

धावको को दी गई इलेक्ट्रॉनिक चिप

मैराथन में हिस्सा लेने वाले धावकों को सोमवार को मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में इलेक्ट्रॉनिक चिप दिया गया। बिना इलेक्ट्रॉनिक चिप के कोई भी धावक दौड़ में हिस्सा नहीं ले सकेगा। मैराथन मार्ग पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय ने धावकों के लिए 16 बूथों पर जलपान की भी व्यवस्था की है।

मैराथन में कौन-सा धावक आगे चल रहा है और पिछले विजेता खिलाड़ियों की क्या स्थिति है, इसकी जानकारी स्टेडियम में खेल प्रेमियों को माइक के माध्यम से बताई जाएगी। दौड़ने वाले हर धावक पर खेल विभाग की नजर रहेगी।

इसके लिए हर धावक को इलेक्ट्रॉनिक चिप दी जाएगी। धावक की दौड़ पूरी होने पर इलेक्ट्रॉनिक चिप के सहारे उनकी दूरी और हर चेक पोस्ट पर अंकित उनके विब नंबर से मिलान किया जाएगा। ऐसे में कोई भी धावक बीच रास्ते से वापस नहीं आ सकेगा।

समापन समारोह में शामिल होंगे खेल निदेशक

उत्तर प्रदेश के खेल निदेशक आरपी सिंह इंदिरा मैराथन के समापन समारोह में शामिल होंगे और विजेताओं को पुरस्कृत करेंगे। इस अवसर पर स्कूल की छात्र-छात्राओं की ओर से विभिन्न तरह की सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।

एक नजर में पुरस्कार

विजेता             --- दो लाख रुपये

उपविजेता             --- एक लाख रुपये

तृतीय स्थान            --- 75 हजार रुपये

चार से 14 स्थान तक --- दस-दस हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed